फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unlucky Plants: घर में भूल से भी न लगाएं ये चार पौधे, मानें जाते हैं बेहद अशुभ

Mon, 27 Nov 2023 02:01 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 27 Nov 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Unlucky Plants for home according to vastu shastra Bad Luck Plants in hindi
घर में भूल से भी न लगाएं ये पांच पौधे, मानें जाते हैं बेहद अशुभ - फोटो : Istock

Vastu Tips For Unlucky Plants: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें पेड़-पौधों से बहुत लगाव होता है। अक्सर लोग अपने घर में भी साज-सज्जा के लिए हरे-भरे पेड़-पौधे लगाते हैं। ये पेड़-पौधे देखने में तो अच्छे लगते ही हैं, साथ ही ये पर्यारण के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी हरे भरे पेड़-पौधो को शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पौधे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं जाने अनजाने में हम कुछ ऐसे पौधे भी लगा लेते हैं जो देखने में तो काफी सुंदर होते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माने जाते हैं। इन पौधों से घर में नकारात्मकता आती है, इसलिए भूल से भी इन पौधों को घर में नहीं लगाना लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से वे पौधे हैं, जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए... 

Vastu Tips Unlucky Plants for home according to vastu shastra Bad Luck Plants in hindi
घर में भूल से भी न लगाएं ये पांच पौधे, मानें जाते हैं बेहद अशुभ - फोटो : iStock

कैक्टस
कैक्टस देखने में तो काफी खूबसूरत लगते हैं, लेकिन वास्तु में इन पौधों को शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस तरह के पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में कलह-क्लेश बढ़ने लगता है।

Vastu Tips Unlucky Plants for home according to vastu shastra Bad Luck Plants in hindi
घर में भूल से भी न लगाएं ये पांच पौधे, मानें जाते हैं बेहद अशुभ - फोटो : iStock

मेहंदी 
वैसे तो मेहंदी के पौधे को शुभ माना जाता है। ज्यादातर शुभ कार्यों में इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार घर पर मेहंदी का पौधा होना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और ये पौधा जिस घर में होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Unlucky Plants for home according to vastu shastra Bad Luck Plants in hindi
घर में भूल से भी न लगाएं ये पांच पौधे, मानें जाते हैं बेहद अशुभ - फोटो : iStock

बोनसाई
घर में बोनसाई का पौधा रखना सही नहीं माना जाता है। वास्तु के जानकारों की मानें तो यह पौधा परिवार के सदस्यों की तरक्की में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में इस पौधे को घर के अंदर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए।

विज्ञापन
Vastu Tips Unlucky Plants for home according to vastu shastra Bad Luck Plants in hindi
घर में भूल से भी न लगाएं ये पांच पौधे, मानें जाते हैं बेहद अशुभ - फोटो : bamboo plant

सूखे हुए पौधे
यदि घर में लगा कोई पौधा सूख रहा है या मुरझा रहा है तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। यह घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा के होने का भी संकेत देते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed