Vasti Tips: वास्तु शास्त्र में घर में रखी सभी चीजों के शुभ-अशुभ फल बताए गए हैं। क्योंकि इनका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। वास्तु में आर्थिक संकट से मुक्ति, वैवाहिक जीवन में प्यार, बच्चों का करियर और घर में सुख-शांति के लिए शास्त्रों में घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण ऐसे ही देव हैं जिन्होंने हमारी संस्कृति, संगीत और शिल्पकला को तो प्रभावित किया ही है, साथ ही साथ निस्वार्थ प्रेम, मित्रता और परसेवा का संदेश भी दिया है। उनके गुणों का अनुकरण करके व्यक्ति ऊर्जा, बुद्धि, शक्ति और आत्म विश्वास प्राप्त कर सकता है। संपूर्ण जीवन के प्रतीक श्रीकृष्ण की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य और लाभ की प्राप्ति होती है एवं इनका वास्तुदोष निवारण में भी बड़ा महत्व है। घर, कार्यस्थल या फिर किसी विशेष प्रयोजन के लिए किस स्वरूप के श्रीकृष्णजी कहां लगाए जाएं जिससे भगवान प्रसन्न होकर वहां की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर अपने भक्तों की परेशानियों को दूर कर सकें।
{"_id":"64fec47351f6e473f7050409","slug":"keep-lord-krishna-pictures-at-home-for-wealth-and-prosperity-vastu-shastra-news-in-hindi-2023-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: अपनी मनोकामना के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की लगाएं तस्वीर, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: अपनी मनोकामना के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की लगाएं तस्वीर, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
Mon, 11 Sep 2023 04:55 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 11 Sep 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण जीवन के प्रतीक श्रीकृष्ण की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य और लाभ की प्राप्ति होती है एवं इनका वास्तुदोष निवारण में भी बड़ा महत्व है।
- फोटो : iStock
राधा कृष्ण
- फोटो : social media
दाम्पत्त्य जीवन में प्रेम के लिए
यदि पति-पत्नी में हमेशा अनबन बनी रहती हो या आए दिन आपस में लड़ाई-झगड़ा होता हो तब वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मयूर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना अच्छा होता है।
संतान प्राप्ति के लिए
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए।मान्यता है कि गर्भवस्था में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन करने से बच्चे पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

गोवर्धन पूजा
- फोटो : अमर उजाला
विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए
यदि परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल और आत्मविश्वास की कमी हो या आप पर अचानक कोई विपदा आ पड़ी है तो अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाए हुए भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर को ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां से आपकी नज़र बार-बार उस पर पड़े। तस्वीर लगाते समय ध्यान रहे कि तस्वीर में श्री कृष्ण के अलावा उनके साथ ग्वाल-बाल, सखा भी जरूर हो।
भक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए
परिवार के सदस्यों में धार्मिक भावना बनाए रखने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा में श्री कृष्ण की आराधना करते हुए अथवा भजन करते हुए मीराबाई का चित्र लगाना काफी शुभ होता है। इस चित्र को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी विश्वास भी मजबूत होता है।

साहस और सफलता के लिए
जीवन में निडरता, उत्साह, साहस और सफलता पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में यमुनाजी के जल में कालिया नाग के ऊपर भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की नृत्य मुद्रा की तस्वीर लगाना बहुत लाभकारी होगा।
जीवन में निडरता, उत्साह, साहस और सफलता पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में यमुनाजी के जल में कालिया नाग के ऊपर भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की नृत्य मुद्रा की तस्वीर लगाना बहुत लाभकारी होगा।
विज्ञापन
अन्न-धन की नहीं होगी कमी
आपकी रसोई में कभी किसी खाद्य सामग्री की कमी न हो एवं रसोई में कोई भी वास्तुदोष हो तो पूर्व दिशा की ओर लड्डू गोपालजी की माखन खाते हुए की तस्वीर लगाना बहुत शुभ फलदाई रहेगा।ध्यान रहे खाना बनाते समय भोजन को झूठा न करें।
मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
घर में सुख,शांति,सौभाग्य एवं धन लाभ के लिए घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर लगाना बहुत लाभकारी एवं शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें-

- September Horoscope 2023: आपके लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?