Fitkari Upay In Hindi: फिटकरी को आमतौर पर एंटीसेप्टिक यानी रोगाणुनाशक गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका उपयोग केवल घावों को साफ करने तक सीमित नहीं है। वास्तु और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से फिटकरी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक मानी जाती है। वास्तु के अनुसार यदि आप घर में सकारात्मकता बनाए रखना चाहते हैं, तो फिटकरी इसके लिए कारगर साबित होती है। आइए जानते हैं कि घर और जीवन में शांति बनाए रखने के लिए फिटकरी के उपाय कैसे अपनाए जा सकते हैं।
Fitkari Upay: फिटकरी के ये पांच आसान उपाय घर में लाते हैं बरकत, जानें विधि और लाभ
वास्तु के अनुसार यदि आप घर में सकारात्मकता बनाए रखना चाहते हैं, तो फिटकरी इसके लिए कारगर साबित होती है। आइए जानते हैं कि घर और जीवन में शांति बनाए रखने के लिए फिटकरी के उपाय कैसे अपनाए जा सकते हैं।
Please wait...
व्यापार में तरक्की के लिए उपाय
अगर आपके व्यापार में अचानक गिरावट आ गई है या दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, तो एक काले कपड़े में फिटकरी को बांधकर अपने व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। मान्यता है कि इससे व्यापार में फिर से बरकत आने लगती है और बुरी नजर का असर कम हो जाता है।
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, धन-दौलत की नहीं होगी कमी
बच्चों के डरावने सपनों के लिए
यदि बच्चों को रात में डरावने सपने आते हैं या वे डरकर उठ जाते हैं, तो मंगलवार या शनिवार की रात सोते समय उनके सिरहाने 50 ग्राम फिटकरी रख दें। इससे बच्चों की नींद में सुधार होगा और डर की भावना दूर होगी।
वैवाहिक जीवन में कलह
पति-पत्नी के बीच बार-बार झगड़े हो रहे हैं या रिश्तों में तनाव बढ़ गया है, तो एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर उसे बिस्तर के नीचे रखें। ऐसा करने से आपसी रिश्तों में सुधार आने लगता है और मानसिक तनाव कम होता है।
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उपाय
अगर आप लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए हैं तो बुधवार को एक फिटकरी के टुकड़े पर सिंदूर लगाकर उसे पान के पत्ते में लपेटें और कलावे से बांध दें। फिर इसे शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर से दबा दें। इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
Kitchen Vastu Tips: रसोई में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए उल्टा, घर में पड़ता है बुरा प्रभाव
आर्थिक समस्याओं के लिए उपाय
अगर धन की कमी बनी हुई है, तो फिटकरी मिले पानी से स्नान करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह उपाय आर्थिक समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
Vastu Tips: धन की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस करने होंगे ये तीन वास्तु उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।