फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से आती है सुख-समृद्धि और खुशहाली

Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
Feng Shui Vastu Tips for happiness prosperity in Hindi
फेंगशुई की चीजें घर में लगाने से सौभाग्य नें वृद्धि होती है। फेंगशुई में कई तरह की चीजे घर और ऑफिस में रखी जा सकती हैं।

फेंगशुई चीनी पद्ति के वास्तु को कहा जाता है। आजकल फेंगशुई के शोपीस के घरों में रखने का प्रचलन बढ़ गया है। फेंगशुई के छोटे-छोटे गैजेट्स को घर में रखने से आप कई तरह की समस्याओं से राहत पा सकते हैं। फेंगशुई की चीजें घर में लगाने से सौभाग्य नें वृद्धि होती है। फेंगशुई में कई तरह की चीजे घर और ऑफिस में रखी जा सकती हैं। जैसे विंड चाइम, लाफिंग बुद्धा, क्रिस्टल, कछुआ आदि चीजें रखने से घर में धन संबंधित परेशानियां नहीं आती हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है। आप भी अपने घर में कुछ फेंगशुई के आसान से उपाय करके सौभाग्य और सुख-समृद्धि ला सकते हैं।


 

Feng Shui Vastu Tips for happiness prosperity in Hindi
feng shui tips

फेंगशुई में मछली को समृद्धि और कामयाबी का कारक माना गया है। इसलिए घर में एक छोटा सा एक्वेरियम लाकर रखना चाहिए। इसमें आप गोल्डन रंग की मछली रख सकते हैं। उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है इसलिए एक्वेरियम को आप उत्तर दिशा में रख सकते हैं। एक्वेरियम में 8 गोल्डन रंग की और एक काले रंग की मछली रखना चाहिए।
 

Feng Shui Vastu Tips for happiness prosperity in Hindi
fengshui coin - फोटो : social media

फेंगशुई में चीनी पद्धति के प्राचीन सिक्कों का बहुत महत्व बताया गया है। इसलिए फेंगशुई के तीन सिक्कों को एक लाल रंग के रिबन में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे के हैंडल में अंदर की ओर बांधे। इससे घर में धन का आगमन बना रहता है। ध्यान रखें की सिक्कों को किसी अन्य दरवाजे या पिछले दरवाजे में न बांधे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Vastu Tips for happiness prosperity in Hindi
विंड चाइम लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
फेंगशुई के अनुसार घर में विंडचाइम की आवाज से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए ड्राइंगरुम में आप 6 छड़ों वाली विंड चाइम लगा सकते हैं। इसके अलावा आप 9 छड़ वाली विंड चाइम भी लगा सकते हैं।
 
 
विज्ञापन
Feng Shui Vastu Tips for happiness prosperity in Hindi
feng shui - फोटो : file photo

लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। इन्हें सुख-समृद्धि और खुशियों का कारक माना गया है। लाफिंग बुद्धा को आप घर या ऑफिस कहीं पर भी लगा सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed