फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Vastu Cleaning: घर में बरकत और लक्ष्मीजी का वास चाहिए? तो दिवाली से पहले हटाएं ये चीजें

Sun, 19 Oct 2025 12:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 19 Oct 2025 12:42 PM IST
सार

Diwali Cleaning Vastu: दिवाली से पहले घर की सफाई के दौरान अशुभ और बेकार चीजों को हटाना जरूरी होता है, क्योंकि मां लक्ष्मी सिर्फ साफ-सुथरे और सकारात्मक ऊर्जा वाले घर में ही वास करती हैं। सही समय पर इन वस्तुओं को बाहर निकालना बरकत और शांति के लिए आवश्यक है।
 

विज्ञापन
Diwali 2025 Remove These Item From House For Lakshmi Ji Blessing and Prosperity
diwali vastu tips - फोटो : amar ujala

Diwali se Pahle Ghar mein Na Rakhein Ye Cheezein: दिवाली का पर्व केवल रोशनी और सजावट का नहीं, बल्कि अपने घर और जीवन से नकारात्मकता को दूर करने का भी प्रतीक है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी केवल उसी घर में प्रवेश करती हैं, जहां साफ-सफाई, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए दिवाली की तैयारी करते समय घर को सजाने से पहले उसकी गहराई से सफाई करना जरूरी होता है।


Dhanteras 2025: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, धन लाभ से लेकर करियर में होगी तरक्की
अक्सर सफाई के दौरान कुछ ऐसी चीजें अनदेखी रह जाती हैं जो अशुभ मानी जाती हैं और लक्ष्मी कृपा में बाधा बन सकती हैं। अगर इन वस्तुओं को समय रहते घर से बाहर न किया जाए, तो इसका असर घर की बरकत और सुख-शांति पर पड़ सकता है। ऐसे में दिवाली से पहले ये जानना जरूरी है कि कौन-सी चीजें तुरंत घर से हटा देनी चाहिए, ताकि मां लक्ष्मी बिना किसी रुकावट के आपके घर में ठहर सकें।
Dhanteras 2025: धनतेरस और दिवाली पर धन और समृद्धि के लिए जरूर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप

Trending Videos
Diwali 2025 Remove These Item From House For Lakshmi Ji Blessing and Prosperity
दिवाली की सफाई के समय इन्हें तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए - फोटो : Adobe stock

टूटे-फूटे बर्तन या कांच के सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे हुए बर्तन, ग्लास या किसी भी तरह का टूट-फूट वाला कांच का सामान रखना अशुभ माना जाता है। ये चीजें न केवल घर की सुंदरता को प्रभावित करती हैं, बल्कि दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को भी आमंत्रित करती हैं। दिवाली की सफाई के समय इन्हें तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और मां लक्ष्मी का वास हो सके।

Diwali 2025 Remove These Item From House For Lakshmi Ji Blessing and Prosperity
यदि आपके घर में कोई पलंग टूटा हुआ है, तो दिवाली से पहले उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। - फोटो : Adobe

टूटा हुआ पलंग
पलंग या बिस्तर का टूटना घर में अशांति और तनाव का संकेत माना जाता है। यदि आपके घर में कोई पलंग टूटा हुआ है, तो दिवाली से पहले उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि टूटा पलंग पति-पत्नी के रिश्ते में समस्याएं और मनमुटाव ला सकता है। इसलिए अच्छे पारिवारिक संबंध और घर की शांति के लिए इसे हटाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Remove These Item From House For Lakshmi Ji Blessing and Prosperity
घर में खराब या बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता - फोटो : Adobe Stock

खराब घड़ी
घड़ी समय का प्रतीक है। घर में खराब या बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह जीवन में रुकावट, असमय दुर्घटना या दुर्भाग्य को दर्शाता है। दिवाली की तैयारी के दौरान ऐसे खराब या बंद घड़ी को हटाना जरूरी होता है, जिससे घर में खुशहाली बनी रहे और जीवन में नई ऊर्जा आए।

विज्ञापन
Diwali 2025 Remove These Item From House For Lakshmi Ji Blessing and Prosperity
घर में लंबे समय से रखे हुए टूटे हुए डिब्बे, खराब खिलौने, बेकार सजावटी सामान या फटी हुई पुरानी चादरें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। - फोटो : Istock

टूटे हुए और बेकार सामान
घर में लंबे समय से रखे हुए टूटे हुए डिब्बे, खराब खिलौने, बेकार सजावटी सामान या फटी हुई पुरानी चादरें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। ये चीजें घर की साफ-सफाई और सौंदर्य को बिगाड़ती हैं और मां लक्ष्मी के आने में बाधा बनती हैं। इसलिए दिवाली से पहले इन सब चीजों को हटाकर घर को स्वच्छ और सुंदर बनाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed