फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: दिवाली से पहले घर में करवाने जा रहे हैं पेंट, तो हर हिस्से के लिए चुनें ये शुभ रंग

Tue, 07 Oct 2025 01:08 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:08 PM IST
सार

यदि आप भी  घर की रंगाई-पुताई करवाने वाले हैं, तो वास्तु और फेंगशुई के नियमों के अनुसार रंगों का चुनाव करना आपके लिए शुभ रहेगा। सही दिशा और माहौल के अनुसार चुने गए रंग न केवल दीवारों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक लाते हैं। 

विज्ञापन
Diwali Home Color Ideas vastu shastra colour tips for home kitchen bedroom bathroom living room
दिवाली से पहले घर में कराएं ये शुभ रंग - फोटो : Amar Ujala

Diwali Home Color Vastu Ideas: दीपावली का पर्व नजदीक आते ही लोग घर की साफ-सफाई, पेंटिंग और सजावट की तैयारियों में जुट जाते हैं। यदि आप भी इस बार घर की रंगाई-पुताई करवाने वाले हैं, तो वास्तु और फेंगशुई के नियमों के अनुसार रंगों का चुनाव करना आपके लिए शुभ रहेगा। सही दिशा और माहौल के अनुसार चुने गए रंग न केवल दीवारों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक लाते हैं। 


Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें,स्वास्थ्य और रिश्तों पर पढ़ता है नकारात्मक प्रभाव
लिविंग रूम के लिए शुभ रंग
घर का लिविंग रूम सबसे अहम स्थान होता है, क्योंकि यहां मेहमानों का आगमन होता है। इस कक्ष की दीवारों के लिए सफेद, क्रीम, हल्का भूरा या गुलाबी रंग बहुत शुभ माने जाते हैं। आप चाहें तो इन्हीं रंगों के पर्दे या कुशन कवर का चुनाव करके भी वातावरण को और सुंदर बना सकते हैं।

Diwali Home Color Ideas vastu shastra colour tips for home kitchen bedroom bathroom living room
किचन के लिए रंग - फोटो : freepik

किचन के लिए रंग
रसोई घर को परिवार की ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। यहां सफेद रंग को प्राथमिकता देना चाहिए। हालांकि यह रंग जल्दी मैला हो सकता है, लेकिन नियमित सफाई से यह रसोई में स्वच्छता और सकारात्मकता बनाए रखता है। सफेद रंग का उपयोग घर में धन-धान्य और स्वास्थ्य दोनों को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। 
Fitkari Upay: फिटकरी के ये पांच आसान उपाय घर में लाते हैं बरकत, जानें विधि और लाभ

Diwali Home Color Ideas vastu shastra colour tips for home kitchen bedroom bathroom living room
बेडरूम के लिए सही रंग - फोटो : freepik

बेडरूम के लिए सही रंग
बेडरूम आराम और सुकून पाने का स्थान है, इसलिए यहां हल्के और सौम्य रंग चुनना सबसे अच्छा होता है। आसमानी नीला, हल्का हरा, गुलाबी और क्रीम रंग न केवल कमरे को शांतिपूर्ण बनाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाते हैं। ये रंग दांपत्य जीवन में सामंजस्य और खुशहाली बनाए रखने में मददगार होते हैं।
Vastu Tips For Puja Ghar: घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए ये मूर्तियां, जानें वास्तु के सही नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Home Color Ideas vastu shastra colour tips for home kitchen bedroom bathroom living room
बाथरूम के लिए रंग - फोटो : Adobe stock

बाथरूम के लिए रंग
बाथरूम में सफेद और गुलाबी रंग का उपयोग सही माना जाता है। विशेष रूप से गुलाबी रंग यहां सकारात्मकता का संचार करता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को कम करने में सहायक माना जाता है। इन रंगों से बाथरूम में हल्कापन और ताजगी का एहसास होता है।
Vastu Tips: पढ़ाई और आर्थिक मजबूती के लिए अपनाएं खास वास्तु उपाय, पूरे होंगे सभी रुके हुए काम

विज्ञापन
Diwali Home Color Ideas vastu shastra colour tips for home kitchen bedroom bathroom living room
रंगाई-पुताई के समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : adobe stock
रंगाई-पुताई के समय इन बातों का रखें ध्यान
  • गहरे या काले रंगों का अधिक उपयोग न करें, ये प्रकाश और सकारात्मकता दोनों को घटा सकते हैं।
  • पेंटिंग से पहले नमी या सीलन वाली जगहों की मरम्मत अवश्य कराएं।
  • पर्यावरण के अनुकूल और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित पेंट चुनें।
  • दीपावली से 10–12 दिन पहले पेंटिंग का काम पूरा कर लें, जिससे धूल और गंध घर से पूरी तरह साफ हो जाए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed