फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मान्यताएं: अगर मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाएं आपके ऊपर हो रही है दैवीय कृपा

Tue, 24 Nov 2020 04:47 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 24 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
These signs show that you have God grace
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कभी-कभी मनुष्य को अचानक से कई बहुत से अच्छे संकेत प्राप्त होने लगते हैं एक अलग सा अहसास होता है, लेकिन अक्सर लोग इन संकेतो पर ध्यान नहीं देते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब आपसे ईश्वर प्रसन्न हो या फिर आपके ऊपर दैवीय कृपा होने वाली हो तो उसके कुछ संकेत आपको मिलने लगते हैं। जीवन में अचानक से कुछ ऐसा घटित होता रहता है जिससे आप जान सकते हैं कि आपके ऊपर दैवीय कृपा है। ईश्वर आपकी प्रार्थना सुनने वाला है। जानते हैं कि वे कौन से संकेत हैं जिनसे पता चलता है कि आपसे ईश्वर प्रसन्न है। 

These signs show that you have God grace
सपने में ईश्वर के दर्शन होना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सपने में देव दर्शन होना
अगर आपको सपने में मंदिर या फिर ईश्वर के दर्शन हो तो समझ जाएं की आपसे ईश्वर प्रसन्न है क्योंकि सपने में मंदिर या किसी भी धर्म स्थान को देखना देवदर्शन के समान माना जाता है। सपने में भगवान के दर्शन होना बहुत शुभ होता है।

These signs show that you have God grace
प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त के समय स्वयं नींद खुल जाना(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel

प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त के समय स्वयं नींद खुल जाना
शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त में उठना बहुत ही अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवता जाग्रत होते हैं। अगर प्रतिदिन आपकी आंख ब्रह्म मुहूर्त में स्वयं ही खुल जाती है तो समझ जाएं की आपके ऊपर दैवीय कृपा है। प्राचीन समय में ऋषि-मुनि ब्रह्म मुहूर्त में ही उठते थे। ब्रह्म मुहूर्त को अमृत बेला कहा जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठना स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी रहता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These signs show that you have God grace
अचानक से लाभ होने लगना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अचानक से लाभ होने लगना
अचानक से हर कार्य में लाभ होने लगे या फिर आपके द्वारा किए गए किसी भी कार्य में कोई बाधा न आए तो समझ जाइए कि ईश्वर आपके साथ है। दैवीय शक्तियां आपकी सहायता कर रही हैं। 

विज्ञापन
These signs show that you have God grace
सुगंधित वातावरण का अहसास होना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel

अपने चारों और सुंगध का अहसास होना
अगर आपको अपने चारों ओर का वातावरण बहुत ही सकारात्मक लगने लगे। वातावरण में एक अलग सी सुगंध का अहसास हो तो इसका अर्थ है कि आपके आस-पास एक आलौकिक शक्ति है। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed