फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल के आखिरी माह दिसंबर में ये 4 ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, जानें प्रभाव

Tue, 24 Nov 2020 02:36 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 24 Nov 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
December transit 2020 these 4 planets to transit in December know effects
दिसंबर 2020: ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : Pixabay

साल 2020 के अंतिम माह में चार ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इन ग्रहों की चाल का असर आपकी राशि पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से पड़ेगा। इस महीने जहां सूर्य देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में जाएंगे तो शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला को छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही बुध ग्रह वृश्चिक से धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं इस महीने मंगल देव मीन राशि से अपनी स्वराशि मेष में आएंगे। आइए जानते इस महीने होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन की तारीख और प्रभाव।

December transit 2020 these 4 planets to transit in December know effects
शुक्र देव का वृश्चिक राशि में गोचर 2020 - फोटो : Pixabay
शुक्र देव का वृश्चिक राशि में गोचर 

भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 11 दिसंबर को जाएंगे और अगले साल 4 जनवरी तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र का वृश्चिक राशि में आना कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के अशुभ हो सकता है। शुक्र देव के गोचर का प्रभाव वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। 

December transit 2020 these 4 planets to transit in December know effects
सूर्य ग्रह का धनु राशि में गोचर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य देव करेंगे धनु राशि में प्रवेश

15 दिसंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य देव अगले साल 14 जनवरी तक स्थित रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह के धनु राशि में होने से सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान धनु राशि के जातकों के करियर में बदलाव आएंगे। प्रमोशन होने की संभावना है। नई जॉब भी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
December transit 2020 these 4 planets to transit in December know effects
बुध ग्रह का धनु राशि में गोचर 2020 - फोटो : social media
बुध देव का होगा धनु राशि में गोचर

17 दिसंबर को ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के कारक बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध देव 5 जनवरी 2021 तक रहेंगे। यहां बुध देव सूर्य ग्रह के साथ युति कर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन के प्रभाव से कुछ जातक करियर और दांपत्य जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं तो कुछ जातकों की रिलेशनशिप सुधर जाती है। 

विज्ञापन
December transit 2020 these 4 planets to transit in December know effects
मंगल ग्रह का मेष राशि में गोचर 2020 - फोटो : Pixabay
मंगल का मेष राशि में प्रवेश

मंगल देव 24 दिसंबर को अपनी स्वराशि मेष में मार्गी करेंगे। मंगल मीन राशि से मार्गी होकर मेष में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये मकर राशि में उच्च के, जबकि कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन से मेष राशि के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed