फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2021: इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग, मन की मुराद होगी पूरी

Thu, 26 Aug 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 26 Aug 2021 07:10 AM IST
विज्ञापन
shri krishna janmashtami bhog as per zodiac sign
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : अमर उजाला

Janmashtami 2021: कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है जिसे हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में हुआ था। यह पर्व देशभर में मनाया जाता है। वहीं मथुरा-वृंदावन में इस त्योहार की अलग ही धूम होती है। खासकर मंदिरों और घरों में लोग बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं। बाल गोपाल के लिए पालकी सजाई जाती है। उनका शृंगार किया जाता है। वहीं इस दिन नि:संतान दंपत्ति विशेष तौर पर जन्माष्टी का व्रत रखते हैं। वे बाल गोपाल कृष्ण जैसी संतान की कामना से यह व्रत रखते हैं और मुरलीवाले को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को शृंगार और भोग लगाने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार उपाय इस प्रकार हैं -

shri krishna janmashtami bhog as per zodiac sign
rashi
मेष राशि

इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करने के बाद उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

shri krishna janmashtami bhog as per zodiac sign
rashi
वृषभ राशि 

जन्माष्टमी के दिन वृषभ राशि के जातकों को मुरलीवाले को माखन का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये सब करने से भगवान उनकी सारी परेशानियों को दूर कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shri krishna janmashtami bhog as per zodiac sign
rashi
मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण भगवान का चंदन से तिलक करना और उसके बाद उन्हें भोग में दही अर्पण करना चाहिए। फिर भगवान के सामने हाथ जोड़कर अपनी अर्जी लगाएं।

विज्ञापन
shri krishna janmashtami bhog as per zodiac sign
rashi
कर्क राशि 

इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का सफेद वस्त्र से श्रृंगार करना चाहिए और फिर उन्हें दूध और केसर का भोग लगाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed