सभी ग्रहों में राजकुमार की पदवी पाने वाले सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध 26 अगस्त 2021 से सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह एक तटस्थ ग्रह माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्क, व्यापार और मित्र का कारक माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं। 26 अगस्त को दोपहर 11 बजकर18 पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कन्या राशि में बुध ग्रह 22 सितंबर तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिन जातकों की जन्मकुंडली में बुध केंद्र व त्रिकोण में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो अतिशुभ फल प्रदान करेंगे किन्तु जिनकी जन्मकुंडली के अशुभ भाव में गोचर करेंगे उन्हें बहुत अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। आइए जानते है सभी राशियों पर बुध के गोचर का प्रभाव और कुंडली के सभी 12 भावों में बुध ग्रह किस तरह के परिणाम देते हैं।
राशि परिवर्तन: 26 अगस्त से रहेंगे कन्या राशि में बुध ग्रह, जानिए कुंडली के 12 भावों में इस ग्रह का प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा।
प्रथम भाव में बुध ग्रह का फल
जन्म कुंडली के इस भाव में बुध का रहना अतिशुभ माना गया है। अपनी राशि में रहने पर ये जातक को बुद्धि, वाक्चातुर्यता तथा शारीरिक सुन्दरता देते हैं।
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
द्वितीय भाव बुध ग्रह का फल
जन्मकुंडली के इस भाव में विराजमान बुध जातक को बुद्धिमान, कुशल वक्ता तथा अपनी योजनाओं को फलीभूत करवाने वाला बनता है। ऐसा जातक खोया हुआ धन प्राप्त करता है।
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन शुभ परिणाम दायक रहेंगे।
तृतीय भाव बुध ग्रह का फल
जन्म कुंडली के इस भाव में बुध के विराजमान रहने जातक अपने बंधुओं से स्नेह अर्जित करता है। उसके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होती है।
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी।
चतुर्थ भाव बुध ग्रह का फल
जन्मकुंडली के इसभाव में विराजमान रहने पर बुध व्यक्ति को स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, सफल उद्यमी तथा परिश्रमी बनाते हैं। जातक अपने ही बाहुबल पर मकान-वाहन का सुख प्राप्त करता है।