फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 मई को वक्री होकर पूरे 141 दिनों तक उल्टे चलेंगे शनिदेव, किन-किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Sun, 09 May 2021 06:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 May 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
saturn retrograde from 23 may 2021 these zodiac sign bad impact
shani dev

जब-जब शनिदेव अपनी राशि बदलते हैं तब-तब इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर जरूर पड़ता है। शनिदेव 23 मई को मकर राशि में गोचर करते हुए वक्री होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह वक्री होता है तो इसका अर्थ यह है कि ग्रह अब उल्टी चाल से चलने वाले हैं। इसके बाद शनि एक बार फिर से 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने कुछ राशि के जातकों का सावधान होने की जररूत है।

saturn retrograde from 23 may 2021 these zodiac sign bad impact
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर शनि के वक्री होने का विशेष प्रभाव पड़ेगा। मिथुन राशि के जातकों के ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में कुछ दिन के लिए इनकी परेशानी में इजाफा देखने को मिलेगा। धन हानि होने की संभावना है। 
 
saturn retrograde from 23 may 2021 these zodiac sign bad impact
राशि
तुला राशि 
मिथुन राशि की तरह तुला राशि के जातकों पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। शनि की उल्टी चाल से तुला राशि पर भी विपरीत प्रभाव देखने को मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते विवाद बढ़ेंगे और बेफजूल के खर्चे भी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn retrograde from 23 may 2021 these zodiac sign bad impact
राशि

धनु राशि
शनि की साढ़ेसाती धनु राशि पर चल रही है। धनु राशि में शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण है। ऐसे में 23 मई से शनि के वक्री होने पर इस राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नुकसान होने के संकेत हैं। जब शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि से कुंभ राशि में आ जाएंगे तब धनु राशि के जातकों से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। शनि के साढ़ेसाती से मुक्ति मिलते ही परेशानियों से निजात मिल जाएगी। हालांकि शनिदेव एक बार फिर से 12 जुलाई 2021 से 17 जनवरी 2023 तक वक्री चाल से चलते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण से एक बार फिर से धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ जाएगी। लेकिन इस बार शनि का प्रभाव पहले जैसा नहीं रहेगा। 17 जनवरी 2023 के बाद से धनु राशि के जातकों से शनि की साढ़ेसाती पूरी तरह से हट जाएगी।

विज्ञापन
saturn retrograde from 23 may 2021 these zodiac sign bad impact
राशि

मकर राशि 
शनि इसी राशि में वर्तमान समय में विराजमान है। ऐसे में 23 मई से शनि की उल्टी चाल से नौकरी और सेहत में परेशानियां बढ़ जाएंगी। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जिस एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं उस राशि से एक राशि पहले और एक राशि बाद तक शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। कहने का अर्थ है तीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती ढाई-ढाई साल के लिए रहती है। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed