फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, बढ़ सकती है परेशानियां, रहे सतर्क

Sun, 09 May 2021 12:27 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 09 May 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may these five zodiac sign get effected
शनि देव

सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। अन्य ग्रहों की तरह शनि ग्रह भी राशि परिवर्तन करते हैं लेकिन ये एक राशि से दूसरी राशि में बहुत ही धीमी गति से भ्रमण करते हैं। इनके शनैः शनैः चलने के कारण इन्हें शनैश्चर भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार शनि एक ही राशि में लगभग ढाई वर्ष बिताते हैं। ये अपने स्थान से मार्गी होने के साथ ही वक्री (उल्टी चाल चलना) भी होते हैं। जब शनि का परिवर्तन होता है तो सबसे ज्यादा प्रभाव उन राशियों पर होता है, जिनपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो। 


इस समय शनि मकर राशि में विराजमान हैं और भ्रमण पर हैं। 23 मई को शनि मकर राशि में ही वक्री होंगे जो लगभग पूरे 141 दिनों तक उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को शनि पुनः मार्गी (सीधी चाल) होंगे। शनि की वक्री चाल से पांच राशि वालों पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी इन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इन राशि को जातको को सतर्क रहना होगा। जानते हैं कि कौन सी हैं वे राशियां।

Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may these five zodiac sign get effected
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि-

इस समय मिथुन राशि को जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है, इसलिए शनि के वक्री होने से इस राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि के लोग सेहत को लेकर सावधानी बरतें साथ ही में वाहन आदि चलाते समय भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may these five zodiac sign get effected
तुला राशि - फोटो : libra sign
तुला राशि-

इस समय तुला राशि के जातको पर भी ढैय्या का प्रभाव चल रहा है इसलिए शनि की वक्री चाल से इस राशि को लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस दौरान इन लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना चाहिए खासतौर पर पिता से किसी भी प्रकार से मतभदे से बचें। इसके साथ ही सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। यदि यात्रा करनी हो तो सावधानी बरते क्योंकि यात्रा करते समय परेशानी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may these five zodiac sign get effected
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि

वर्तमान समय में धनु राशि के जातको पर शनि की साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की चाल वक्री होने से इस राशि को लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। धन हानि होने को योग बन सकते हैं इसलिए इस समय संपत्ति सो जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते और इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरूआत करने से भी बचना सही रहेगा।

विज्ञापन
Shani vakri 2021 Shani retrograde on 23 may these five zodiac sign get effected
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि

इस समय मकर राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती का मध्य चरण चल रहा है साथ ही शनि वर्तमान समय में मकर राशि में ही विराजमान हैं, इसलिए 23 मई को शनि के वक्री होने का सबसे अधिक प्रभाव मकर राशि के लोगों पर ही होगा। इस समय किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचकर रहें और धैर्य न खोएं। हर कार्य को सोच-समझकर सतर्कता के साथ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed