फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratna Sansar: सूर्य ग्रह की मजबूती के लिए धारण करें ये रत्न, जीवन में आएगा शुभ बदलाव

Mon, 09 Oct 2023 10:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Ratna Sansar know the benefits of Ruby stone or Manikya ratna strong sun Confidence and Love Life in hindi
Benefits of Ruby stone - फोटो : amar ujala

Ratna Shashtra Manikya Ratna: रत्न शास्त्र में सभी 9 ग्रहों के लिए अलग-अलग रत्न बताए गए हैं। हर रत्न का जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए और इसके शुभ प्रभाव के लिए "माणिक्य रत्न" धारण करने की सलाह दी जाती है। इस रत्न को सभी रत्नों का राजा माना जाता है। कई लोगों के जीवन में रत्न का बहुत शुभ प्रभाव देखने को मिलता है। यदि रत्न उचित समय पर व पूरे शास्त्र सम्मत तरीके से पहना जाए तो निश्चित उसका बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जैसा कि सब जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह यश,मान,प्रतिष्ठा, व्यापार, नौकरी एवं उत्तम स्वास्थ्य का कारक है। यदि सूर्य ग्रह कुंडली में अच्छी अवस्था में होगा तो सूर्य इन सभी चीजों में आपको सफलता प्रदान करेगा। यदि उचित लग्न में यदि माणिक रत्न धारण किया जाए तो उसके आपको काफी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं माणिक्य रत्न धारण करने की विधि और क्या है इसके लाभ।   

Ratna Sansar know the benefits of Ruby stone or Manikya ratna strong sun Confidence and Love Life in hindi
Benefits of Ruby stone - फोटो : amar ujala

इस दिन धारण करना चाहिए माणिक्य रत्न  
माणिक्य धारण करने के लिए सबसे उत्तम दिन शुक्ल पक्ष का रविवार माना गया है। जबकि इसे धारण करने के लिए अनामिका उंगली और दोपहर के वक्त शुभ मुहूर्त का चयन करना चाहिए। 

Ratna Sansar know the benefits of Ruby stone or Manikya ratna strong sun Confidence and Love Life in hindi
Benefits of Ruby stone - फोटो : istock

किन राशियों के लिए अच्छा है माणिक्य रत्न 
कुंडली दिखाकर माणिक्य रत्न धारण करना सबसे शुभ रहता है। मेष, सिंह और धनु लग्न के जातकों को माणिक्य रत्न धारण करना अच्छा होता है। वहीं कर्क,वृश्चिक और मीन लग्न में माणिक मध्यम परिणाम देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ratna Sansar know the benefits of Ruby stone or Manikya ratna strong sun Confidence and Love Life in hindi
Benefits of Ruby stone

अच्छे भाव में सूर्य है तो माणिक्य रत्न जरूर पहनें-: 
यदि आपकी जन्म कुंडली मेष, सिंह और धनु राशि की है और सूर्य आपके शुभ भाव में विराजमान हैं। शुभ भाव से तात्पर्य है कि यदि सूर्य आपके लग्न भाव, चौथे भाव, पंचम भाव, नवम भाव, दशम भाव या एकादश भाव में स्थित हैं तो  माणिक्य रत्न आपको यश, मान, प्रतिष्ठा व्यापर और समृद्धि प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
Ratna Sansar know the benefits of Ruby stone or Manikya ratna strong sun Confidence and Love Life in hindi
Benefits of Ruby stone - फोटो : amar ujala

इस धातु में पहने माणिक्य 
माणिक्य रत्न का गुलाबी या लाल रंग का परदर्शी होना चाहिए। इसे बनवाने के लिए सबसे उपयुक्त धातु सोना या तांबा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed