फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: सप्ताह के सात दिनों पर अलग-अलग ग्रहों का होता है प्रभाव, जानिए इनको मजबूत करने के धार्मिक उपाय

Sat, 07 Oct 2023 11:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 07 Oct 2023 11:03 AM IST
सार

धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य आरोग्य देता है। चंद्र धन-संपत्ति देता है। मंगल व्याधियों यानी रोगों का निवारण करता है। बुध बल देता है। बृहस्पति आयु बढ़ाता है।

विज्ञापन
Astro Tips How to Offer Every Day Puja Vidhi According to Days And Upay
दिन के अनुसार इन देवताओं की पूजा करने सकारात्मक फल मिल सकते हैं। धर्मग्रंथों में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है।
ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के सातों दिनों के लिए अलग-अलग देवता बताए गए हैं। इन सात दिनों पर ग्रहों का अपना प्रभाव होता है। दिन के अनुसार इन देवताओं की पूजा करने सकारात्मक फल मिल सकते हैं। धर्मग्रंथों में सातों दिनों के हिसाब से देवताओं के पूजन का महत्व बताया है। रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र, मंगलवार को मंगल, बुधवार को बुध, गुरुवार को बृहस्पति, शुक्रवार को शुक्र और शनिवार को शनि का पूजन करना श्रेष्ठ रहता है। वार के हिसाब से देवताओं की पूजा करने से लाभ प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य आरोग्य देता है। चंद्र धन-संपत्ति देता है। मंगल व्याधियों यानी रोगों का निवारण करता है। बुध बल देता है। बृहस्पति आयु बढ़ाता है। शुक्र भौतिक सुख प्रदान करता है। शनि मृत्यु का भय दूर करता है।

 
Astro Tips How to Offer Every Day Puja Vidhi According to Days And Upay
surya

रविवार को सूर्य पूजा-

सूर्य नारायण अपार शक्ति और तेज के देवता हैं।सूर्य से ही पृथ्वी पर जीवन है,प्रकाश है।हमारी आत्मा में जो प्रकाश है,वह भी सूर्य का ही प्रतिबिम्ब है। सूर्य भगवान की कृपा पाने के लिए हर रोज सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। रविवार को तांबे के लोटे में जल भरें, पुष्प डालें और सूर्य को अर्पित करें।


 
Astro Tips How to Offer Every Day Puja Vidhi According to Days And Upay
moon - फोटो : istock

सोमवार को चंद्र की पूजा-

भगवान शंकर की सोमवार की पूजा करने से सभी ग्रह शांत होते हैं तथा प्रसन्न होते हैं, लेकिन इसमें चंद्रमा प्रमुख होता है।  चंद्र को भगवन शिव ने धारण भी किया है अत: इस कारण से शिव पूजा के साथ साथ चंद्रमा कि शुभता भी प्राप्त होती है जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Tips How to Offer Every Day Puja Vidhi According to Days And Upay
Hanuman Ji - फोटो : iStock

मंगलवार को मंगल की पूजा-

मंगल दोष का प्रभाव कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भी मांगलिक दोष कम होता है। मंगल के लिए मंगलवार को शिवलिंग पर लाल मसूर चढ़ाएं। मंगल की पूजा शिवलिंग रूप में ही होती है। मंगलवार को शिवलिंग पर लाल गुलाब चढ़ाएं।
 
विज्ञापन
Astro Tips How to Offer Every Day Puja Vidhi According to Days And Upay
Budh Uday - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को बुध की पूजा करें

वैदिक मान्यताओं के अनुसार श्री गणेश की पूजा का विशेष दिन बुधवार बताया गया है। इसके साथ इस दिन बुध ग्रह की प्रसन्नता के लिए भी पूजा की जाती है, क्योंकि बुधवार के स्वामी बुध ग्रह भी है। बुध और गणेश दोनों ही बुद्धि के कारक माने जाते हैं। अत: इस दिन बुद्धि के दाता श्री गणेश की मोदक का भोग लगाकर पूजा करने से ज्ञान का वरदान प्राप्त होता है, और बुध ग्रह भी होता है शांत।बुध ग्रह के लिए हर बुधवार हरी मूंग का दान करें। गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed