{"_id":"5a3df6a44f1c1b8b688ba2bc","slug":"yearly-taurus-horoscope-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृषभ राशिफल 2018: नया साल चुनौतियों से भरा रहेगा, अक्टूबर में कार्यों में सफलता मिलेगी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
वृषभ राशिफल 2018: नया साल चुनौतियों से भरा रहेगा, अक्टूबर में कार्यों में सफलता मिलेगी
Tue, 02 Jan 2018 02:25 PM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह साल आपको अधिक सतर्क और सजग रहने की सलाह दे रहा है। आने वाली चुनौतियों का सामना अगर आप सही तरीके से कर पाएं, तो कोई शक नहीं कि समय आपका साथ न दे। दरअसल, वर्ष के आरंभ से ही आपकी राशि पर शनिदेव की ढैय्या का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही शनि के साथ शुक्र और सूर्य का अष्टम भाव में युति है, जो आपको किसी षड्यंत्र का शिकार बनाएगा तथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा।
शनि के अशुभ प्रभाव के कारण इस वर्ष अर्थराइटिस, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल, न्यूरोलाॅजिकल और गुप्त रोगों से बचने की विशेष सलाह है। जीवनशैली को सही करें और सेहत पर ध्यान दें। ग्रह-गोचर की स्थिति को देखते हुए, आपको साल के आरंभिक दिनों में बहुत सावधानीपूर्वक निर्णय लेने और संयम रखने की जरूरत है।
3 of 5
वैसे बृहस्पति और मंगल का शत्रु भाव में बैठकर शुभ भावों पर दृष्टि डालने से मानसिक अशांति कम रहेगी। इस वर्ष ऋण, रोग और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें वर्ष के आरंभ में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, किंतु कुछ दिनों बाद होने वाले ग्रह परिवर्तन से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्तूबर से बृहस्पति का राशि परिवर्तन कार्य-व्यापार में उन्नति दिलाएगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर साल 2018 में आपके लिए कामयाबी का औसत 60 प्रतिशत रहेगा। यह साल पढ़ने वाले लोगों के लिए अनुकूल प्रतीत हो रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में आशानुरूप सफलता मिलेगी। या यूं कहें कि यह वर्ष कठिन परिश्रम करके कामयाबियों की बुलंदी पर पहुंचने का है।
विज्ञापन
5 of 5
shani dev
साल के उपाय
पंचामृत से रुद्राभिषेक करें साल अच्छा रहे, तो वर्षपर्यंत शनिदेव की आराधना करें। श्री सूक्त-पुरुष सूक्त का पाठ करें। इसके साथ ही शहद, गन्ने के रस अथवा पंचामृत से रुद्राभिषेक करें। इस साल बेल का वृक्ष लगाना भी आपको अधिक लाभ दे सकता है। शनिवार के दिन शिवलिंग पर दही अथवा शहद का लेप करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।