फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृश्चिक राशि 2018: इस राशि वालों को साल 2018 मे शनि कर देंगे मालामाल, दिलाएंगे सम्मान

Tue, 02 Jan 2018 02:20 PM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य Updated Tue, 02 Jan 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
 yearly scorpio horoscope 2018

शनि की उतरती साढ़ेसाती आपके लिए सकारात्मक प्रभाव वाला रहेगा। करियर और बिजनेस आदि में आगे बढ़ने के लिए आपको कई सारे सुनहरे मौकेे मिलेंगे। हालांकि निवेश संबंधी मामलों में सतर्क रहने की भी सलाह है। अपनी वाणी का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि यही योग आपके लिए आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनाएगा।



पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान


 
 yearly scorpio horoscope 2018
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign

गुरु का व्यय भाव में बैठना तीर्थ यात्राएं और सामाजिक कार्यों में अधिक खर्च कराएगा। व्यापारिक वर्ग के लिए वर्ष बेहतरीन रहने वाला है, किंतु आपके व्यापार में ईमानदारी और पारदर्शिता अधिक रहनी चाहिए। यदि कोई नया कार्य-व्यापार आरंभ करना चाहें या नया अनुबंध करना चाहें, तो वर्ष अच्छा परिणाम देगा। राजनीतिज्ञ एवं प्रशासनिक वर्ग अपनी कुशल रणनीति के बल पर विषम हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे।

 yearly scorpio horoscope 2018
ग्रह नक्षत्र

गोचर की तुलना में वर्ष के आरंभ से शनि, सूर्य और शुक्र राशि से द्वितीय धन भाव में बैठे हैं, जिनके फलस्वरूप आपको स्वास्थ्‍य संबंधी परेशानी और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा। खासकर हृदय, किडनी, पेट के रोग, मधुमेह एवं सांस संबंधी रोंगो के प्रति सचेत रहें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
 yearly scorpio horoscope 2018
वृश्‍च‌िक राश‌ि

विद्यार्थी वर्ग अथवा शिक्षा-प्रतियोगिता में बैठने वालों लोगों के लिए यह साल कठिन परीक्षा लेने वाला रहेगा। हालांकि मेहनत के बल पर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए प्रबंधन, रचनात्मक कार्य, लेखन, प्रकाशन, संपादन, शिक्षण कार्य, सेना, पुलिस तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र बेहतर साबित होंगे। अगर इन क्षेत्रों से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस साल आपको सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर इस साल आपकी सफलता का ग्राफ 74 प्रतिशत तक रहने वाला है। 


 
विज्ञापन
 yearly scorpio horoscope 2018

साल के उपाय
मंगलवार का व्रत करें। सफलता प्राप्ति के लिए वर्षपर्यंत मंगलवार का व्रत करें अथवा नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें और शहद से रुद्राभिषेक करें। ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने और भाग्योदय के लिए ये उपाय लाभदायी सिद्ध होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed