{"_id":"5a409b884f1c1bc20a8b4af3","slug":"yearly-sagittarius-horoscope-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनु राशिफल 2018: नया साल इस राशि वालों के लिए अार्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
धनु राशिफल 2018: नया साल इस राशि वालों के लिए अार्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा
Mon, 25 Dec 2017 12:07 PM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह वर्ष आपके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। हां, कुछ बाधाएं आएंगी, मगर इसे भी आप संभाल लेंगे। आपके लिए सुखद समाचार यह है कि राशि स्वामी बृहस्पति लाभ भाव में हैं। इस भाव में बृहस्पति का गोचर करना आपको आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। इनकी शुभ दृष्टि से संतान, शिक्षा और दांपत्य जीवन बहुत शुभ रहने वाली है।
वर्ष आरंभ से ही आपकी राशि पर शनि, सूर्य एवं शुक्र की युति है, जो स्वास्थ्य संबंधी चिंता, कार्यबाधा, पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा पहुंचाएगी। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए कई निर्णय विषम परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं, जिनका परिणाम आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। अतः कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी न करें।
3 of 5
वर्ष भर आपको स्वास्थ्य आैर षड्यंत्र को लेकर सचेत रहना होगा, क्योंकि केतु द्वितीय और राहू अष्टम भाव में वर्षपर्यंत रहेंगे, जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मधुमेह, रक्तचाप, हृदय और अस्थि रोग से बचाव करें। खानपान के मामले में लापरवाही न बरतें। साथ ही किसी षड्यंत्र का शिकार होने से भी बचना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
व्यापारी वर्ग विशेष करके आयात-निर्यात करने वाले लोगों को कठिन चुनौतियां मिलने वाली हैं। उन्हें आय में भी कमी का सामना करना पड़ेगा। यानी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको इस साल खास मेहनत करनी होगी। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है अन्यथा आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
साल के उपाय
गुरुवार को पीले रंग का वस्त्र धारण करें ग्रह दोषी से मुक्ति के लिए इस राशि के जातक प्रत्येक गुरुवार को पीले रंग का वस्त्र धारण करें। गुरु कृपा प्राप्त करने के लिए पुखराज रत्न धारण करें। अनार के रस से रुद्राभिषेक करवाएं, आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।