आपके लिए साल की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। राजनीतिज्ञ अथवा राजनेताओं से गहरे संबंध बनेंगे, जिसका परिणाम दूरगामी किंतु सुखद रहेगा। बृहस्पति का तुला राशि में होना अति आत्म-विश्वास पैदा करेगा। अति आत्म-विश्वास में आकर कई बार कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं, इसलिए इस साल आपको हर मामले में संयम के साथ काम लेना होगा। वर्ष का ग्रह-गोचर पूरे साल कई खट्टे-मीठे अनुभवों का सामना कराएगा।
तुला 2018: नया साल इस राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक तनाव और बढ़ी जिम्मेदारियां मानसिक कष्ट पहुंचा सकती है, तो वहीं दूसरी ओर भावनाओं में बहकर कोई भी गलत निर्णय कार्य-व्यापार में हानि भी दे सकता है, इसलिए हर काम में सावधानी बरतना जरूरी है। साथ ही वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहने वाला है। भाइयों से मतभेद वर्षांत अक्तूबर तक चलेगा, किंतु इसी योग से आपके साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी और ऊर्जा शक्ति भी निरंतर बढ़ती रहेगी।
पति-पत्नी भाव पर गुरु की दृष्टि विवाह में आ रही अड़चन तो दूर करेगी ही, साथ ही व्यापार के क्षेत्र में लाभ के अनेक स्रोत भी बनाएगी। प्रेम-प्रसंग तथा संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले नव-दंपतियों के लिए यह साल अच्छा है। इस साल सेहत थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। शुगर, लीवर आैर यौन रोगों से बचने की विशेष सलाह है। खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। चोट आदि से बचें।
शिक्षा की बात करें, तो यह साल आपके लिए चुनौतियों से भरा है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि आप थोड़ा भी कठिन परिश्रम कर लें, तो परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस साल करियर के मामले में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो सफल होने की संभावना पूरी तरह से नजर आ रही है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा संभव है, इससे आपको लाभ मिलने की संभावना है।
साल के उपाय
कष्टों से मुक्ति के लिए ‘ऊं नमः शिवाय’ का जप साल आपके लिए सुखद और समृद्ध रहे, इसलिए वर्षपर्यंत भगवान शिव की आराधना करें। अथवा रोजाना ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का यथाशक्ति जप करें। मंत्र जप करते रहना सभी कष्टों से मुक्ति देगा।