फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन राशिफल 2018: व्यापारियों के लिए साल शुभ रहेगा, मार्च-अप्रैल में सकारात्मक बदलाव होंगे

Sun, 24 Dec 2017 08:40 AM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य Updated Sun, 24 Dec 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
 yearly gemini horoscope 2018

यह साल इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष आरंभ का ग्रह-गोचर कई सुखद उपलब्धियां दिलाते हुए कार्यक्षमता, पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। प्रेम-संबंधों के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे, अपितु प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर पारिवारिक स्तर पर यह साल शुभ रहने वाला है। 



पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान

 yearly gemini horoscope 2018

व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो बैंक, बीमा, आईटी, लेखन, शिक्षण, वकालत, प्रकाशन, प्रबंधन, ट्रेडिंग एवं किसी भी प्रशासनिक क्षेत्र में रुचि के हिसाब से प्रयास कर सकते हैं। ये क्षेत्र आपके लिए लाभदायी रहेंगे।


 
 yearly gemini horoscope 2018

अक्तूबर माह से बृहस्पति का अशुभ गोचर गुप्त शत्रुओं की वृद्धि कराएगा। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। सेहत में मामले में लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको कंधा, हृदय, चर्मरोग और लीवर से संबंधित रोगों से सावधान रहना पड़ेगा। पूरे साल का लेखा-जोखा करें, तो उतार-चढ़ाव के बीच आपकी सफलता का ग्राफ इस साल 75 प्रतिशत रहने वाला है। यानी कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
 yearly gemini horoscope 2018
इस साल मार्च-अप्रैल का ग्रह-गोचर आपकी जिंदगी में कई सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। जिसके फलस्वरूप समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस अवधि में सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी। धन लाभ का योग है, लेकिन रोमांस, देशाटन और विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च की अधिकता भी रहेगी। 
विज्ञापन
 yearly gemini horoscope 2018
श‌िवल‌िंग

साल के उपाय
शनि स्तोत्र का पाठ करें विशेष फल के लिए इस साल गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कराएं। शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करें। ये सारे उपाय आपको सभी परेशानियों से दूर रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed