{"_id":"5a3dfcdd4f1c1b0a788b471e","slug":"yearly-gemini-horoscope-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिथुन राशिफल 2018: व्यापारियों के लिए साल शुभ रहेगा, मार्च-अप्रैल में सकारात्मक बदलाव होंगे","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
मिथुन राशिफल 2018: व्यापारियों के लिए साल शुभ रहेगा, मार्च-अप्रैल में सकारात्मक बदलाव होंगे
Sun, 24 Dec 2017 08:40 AM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह साल इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष आरंभ का ग्रह-गोचर कई सुखद उपलब्धियां दिलाते हुए कार्यक्षमता, पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। प्रेम-संबंधों के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे, अपितु प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर पारिवारिक स्तर पर यह साल शुभ रहने वाला है।
व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो बैंक, बीमा, आईटी, लेखन, शिक्षण, वकालत, प्रकाशन, प्रबंधन, ट्रेडिंग एवं किसी भी प्रशासनिक क्षेत्र में रुचि के हिसाब से प्रयास कर सकते हैं। ये क्षेत्र आपके लिए लाभदायी रहेंगे।
3 of 5
अक्तूबर माह से बृहस्पति का अशुभ गोचर गुप्त शत्रुओं की वृद्धि कराएगा। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। सेहत में मामले में लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको कंधा, हृदय, चर्मरोग और लीवर से संबंधित रोगों से सावधान रहना पड़ेगा। पूरे साल का लेखा-जोखा करें, तो उतार-चढ़ाव के बीच आपकी सफलता का ग्राफ इस साल 75 प्रतिशत रहने वाला है। यानी कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस साल मार्च-अप्रैल का ग्रह-गोचर आपकी जिंदगी में कई सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। जिसके फलस्वरूप समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस अवधि में सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी। धन लाभ का योग है, लेकिन रोमांस, देशाटन और विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च की अधिकता भी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
शिवलिंग
साल के उपाय
शनि स्तोत्र का पाठ करें विशेष फल के लिए इस साल गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कराएं। शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करें। ये सारे उपाय आपको सभी परेशानियों से दूर रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।