फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर महीने का अंतिम सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Mon, 26 Sep 2016 08:42 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 26 Sep 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 26 september to 2 october
राश‌िचक्र
स‌ितंबर का अंत‌िम सप्ताह कई राश‌ियों के ल‌िए उम्मीद की क‌िरण लेकर आने वाला है। देख‌िए आपके ह‌िस्से में क्या आया है।

मेष राश‌िः न‌‌िवेश का लाभ म‌िल सकता है

weekly rashiphal 26 september to 2 october
मेष्‍ा राश‌ि

वैसे तो यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहने के आसार हैं लेकिन आपका निजी जीवन विशेष रुप से प्रभावित रहने की संभावना है| हो सकता है अभी तक आप अच्छे प्रेमजीवन का आनंद ले रहे हों लेकिन इस सप्ताह थोड़ा संयम रखें अन्यथा आपके साथी की भावनाएं आहत हो सकती हैं जिससे आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। कार्यस्थल में एक समय पर एक ही काम पर ध्यान दे, अन्यथा सब कुछ गड़बड़ा सकता है। कार्यस्थल पर मिलने लक्ष्य को हासिल करने के साथ ही आपके करियर में वृद्धि के भी आसार बन सकते है। व्यवसायी जातकों को नयी योजना का प्रस्ताव मिल सकता है| इस समय निवेश करना आपके लिये आर्थिक रूप से लाभकारक हो सकता है।

वृष राश‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि में सुधार संभव है

weekly rashiphal 26 september to 2 october
वृष राश‌ि

अपने करियर मे सुधार लाने और बदलाव करने के लिए यह सप्ताह बिलकुल सही है। आप पूरे सप्ताह आपमें जोश भरे रहने और हर लम्हा खुशनुमा बिताने के आसार है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं आपको अचानक पूर्व में किये गये किसी कार्य से लाभ मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातक धीरे-धीरे आगे बढ़ें, लक्ष्यों को हासिल करने के लिये आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में किसी भी काम को करने से बचें अन्यथा छोटी सी गलती आपकी छवि को खराब कर सकती है। हर स्थिति में परिवार और दोस्तों का साथ आपको हौसला देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं

weekly rashiphal 26 september to 2 october
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि

इस सप्ताह आप जरा सा भी तनाव लेने से बचें| अपने घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए हर संभव कोशिश करते रहें| यदि आप परिवार के साथ एक छोटे से सफर के लिए निकल पड़े तो संभव है कि आप तनाव को कोसो मील पीछे छोड़ दें| व्यक्तिगत स्तर पर इस सप्ताह कुछ रोचक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं| यदि आप अकेले है तो संभव हैं कि इस दौरान किसी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित हो।उनसे अपने दिल की बात कहने में भी आप पीछे नहीं हटेंगे, इसकी उम्मीद की जा सकती है। कार्यस्थल पर इस सप्ताह दिल कुछ कम लगेगा लेकिन फिर भी लक्ष्यों को आप हासिल कर लेंगें इसके आसार हैं। कुछ अतिरिक्त खर्च खुशी के लिये किये जा सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः प्रियजनों से मतभेद होने के संकेत हैं

weekly rashiphal 26 september to 2 october
कर्क राश‌ि

आने वाला सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपका रवैया आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपकी आलोचना भी हो सकती है। ऑफिस में काम के दबाव से आप चिड़चिड़े हो सकते है। बेकार के मुद्दों से खुद आहत होने से बचे और काम की ओर ध्यान लगाये। इस समय का उपयोग ऐसी समस्या से बाहर निकलने के समाधान खोजने में लगाये। आपके व्यस्त व्यवसायिक जीवन का सीधा प्रभाव आपके निजी जीवन पर भी पड़ने के आसार हैं। प्रियजनों से मतभेद होने के संकेत है। ऐसे में संयम से काम ले और अपना आपा ना खोए। आप इन परिस्थितियों से बाहर निकलने की क्षमता रखते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed