रविवार का दिन आपके लिए किस मामले में है भाग्यशाली, जानिए अपनी राशि से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः कई मामलों में दिन लाभकारी है
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए-नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए।
अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। शांतिपूर्ण बात करने से आपकी समस्या का हल निकल सकता है।
अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठायें और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ायें।
आज आपकी नई चीजों का आविष्कार करने में दिलचस्पी बढे़गी। आज आप कुछ ऐसा बनाएंगे जो आपने पहले कभी ना बनाया हो। आज आप बड़े चाव से खाना खाएंगे। आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं।
वृष राशिः अधिकारी से पदोन्नति की बात आज न करें
उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें। एक-दूसरे पर दबाव डालने से कुछ नहीं होगा। एक साथ मिल कर काम करने से ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
यद्यपि आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पायेंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। आपको अपने साथी से इस विषय पर खुलेपन से विचार करना होगा, जिससे ईमानदारी से इस समस्या का हल निकाला जा सके। यह कठिन समय जल्दी ही गुजर जायेगा।
आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जिससे आपको निराशा ही होगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। हो सकता है, आप जिस परिणाम की उम्मीद कर रहे थे वो आपको ना मिल सके। ऐसे में आपको अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए।
आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए गाड़ी खरीदने की योजना अभी टाल दें।
मिथुन राशिः आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आप छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आप उनके साथ खरीददारी करने या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं।
पिछले दिनों आपसी अनबन में फंसी जोड़ियां आज अपना मनमुटाव दूर कर लेंगी। रिश्ता फिर से लाइन पर आएगा इसलिए पुरजोर प्रयास करें। सकारात्मक रहकर लम्बे रिश्ते बनाने की सोचें।
किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। खास तौर से अगर आप आइ. ए. एस में जाना चाहते हैं तो सही पद की खोज करें और इसके लिए अपना आवेदन भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। और ये तो आपको पता ही है कि नौकरी पाना आपके लिए कभी भी कठिन नहीं रहा है।
आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।
अगर आज आप काफी देर तक कम्प्यूटर पर बैठे हैं तो आज ही जाकर अपनी आंखों की जांच कराएं। ध्यान रहे, आप ज्यादा देर तक स्क्रीन पर बैठकर काम ना करें और अपनी आंखों को आराम दें वरना सरदर्द की परेशानी बराबर बनी रहेगी। आज अपनी आंखों का खास खयाल रखें और कोई परेशानी पड़ने पर दवा जरूर लें।
कर्क राशिः कहीं से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं
आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है।
आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतन्त्रता एवं खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के लिए आपको चाहिए कि आपस में बैठकर अपने अनुभवों को आपस में बांटें, जिसके फलस्वरूप आपसी रिश्तों में वही महक व गरमाहट वापिस आ जाये।
आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते हैं। इस अवसर को अपनी सुविधाएं बढ़ाने के लिहाज से उपयोग में लाएं।
अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइये। इससे आप फायदे में रहेंगे और कहीं से पैसा आता भी दिखेगा।