अगस्त माह का ये सप्ताह अधिकतर राशियों के लिए तनाव पूर्ण रहेगा। नक्षत्रों में परिवर्तन के कारण कुछ लोगों को बड़ा नुकसान भी होने की संभावना है। जानिए ये सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष राशिः मानसिक तनाव से भरेगा रहेगा सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
सप्ताहारंभ में चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगें जो कि अश्विनी नक्षत्र में विचरण करेंगें। सप्ताह के शुरुआती दिनों में समय आपके लिये मानसिक तनाव व चिंताएं देने वाला रह सकता है। चंद्रमा की सप्तम दृष्टि होने से दांपत्य जीवन को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी समय चिंताजनक रह सकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपके दूसरे स्थान में गोचर करेंगें जो कि आपके मानसिक तनाव व चिंताओं में कमी लाने के संकेत कर रहे हैं। धन संबंधी लाभ, परिवार व रिश्तेदारों से मुलाकात के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिये खुशियां लेकर आ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके कर्म भाव में विचरण करेंगें। लंबित कार्यों के प्रति आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। जिन्हें समय रहते पूरा कर इस स्थिति से बच सकते हैं।
वृष राशिः धन संबंधी हो सकता है नुकसान
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें घर में गोचर करेंगें। यह समय आपके लिये यात्राओं में धन व्यय होने के योग बना रहा है। रोग एवं शत्रुओं से भी आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें जो कि उच्च के रहेंगें। आपकी सोच व महत्वकाक्षाओं को इस समय बल मिल सकता है। साथ अपनी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये भी आप इस समय प्रेरित हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव में विचरण करेंगें जो कि धन संबंधी कोई सुखद समाचार दे सकता है हालांकि छोटी यात्राओं या किसी पारिवारिक समारोह में धन व्यय होने के संकेत भी हैं।
मिथुन राशिः लाभ से होगी सप्ताह की शुरुआत
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से लाभ घर में गोचर करेंगें जो कि आपके लिये लाभ के संकेत कर रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होने के योग भी हैं। सप्तम दृष्टि से चंद्रमा संतान और शिक्षा से संबंधित सुखद समाचार मिलने के योग भी बना रहा है। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें घर में विचरण करेंगें जो कि धन व्यय के योग भी बना रहे हैं। शत्रु व रोगों से भी आपको इस समय सचेत रहने की आवश्यकता है। स्थान परिवर्तन के लिये भी आंशिक योग इस समय बन रहे हैं। सप्ताह के अंतिम समय में चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचररत होंगें। यह समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है।
कर्क राशिः कार्यक्षेत्र पर रहेगा तनावपूर्ण माहौल
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा राशि से दसवें भाव में विराजमान होंगे जो कि आपके कार्य का क्षेत्र है। अश्विनी नक्षत्र में रहने से कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है तथा आपकी राशि में मंगल और सूर्य की युति भी रोगप्रद रह सकती है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपके लाभ घर में गोचर करेंगें। पिछले दिनों किये गये कार्यों में लाभ व सुविधा मिलने के संकेत हैं। आपके कार्य से बड़े पदाधिकारियों द्वारा प्रशंसा भी आपको मिल सकती है। हालांकि इस समय आपको पारिवारिक जीवन में संतान संबंधी चिंताएं हो सकती हैं। सप्ताहांत में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में विचरण करेंगें यह समय आपके लिये छोटी दूरी की यात्राओं के अवसर लेकर आ सकता है जिनमें आपको धनव्यय करना पड़ सकता है। हालांकि बाद में इन यात्राओं का लाभ भी आपको प्राप्त होने के आसार हैं।