वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दूसरे ग्रहों संग युति करते हैं, जिससे कई तरह के दुर्लभ योग बनता है। 01 नवंबर को चंद्रमा और मंगल की होने वाली है जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है और यह सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह होंते हैं, जो एक राशि में करीब ढाई दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं मंगल भूमि, वाहन और सुख के दाता ग्रह हैं। नववंबर माह में चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा, जहां पर पहले से मंगलदेव विराजमान हैं। जिससे इन दोनों ही ग्रह की युति होगी और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। महालक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। जिन जातकों की राशि में यह महालक्ष्मी राजयोग बनेगा जिससे धन और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मंगल-चंद्रमा के संयोग से बना महालक्ष्मी राजयोग किन राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा।
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मंगल-चंद्रमा युति से बना महालक्ष्मी राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी राशि के तीसरे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा है। इससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान रखना होगा।
3 of 4
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आने वाले दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। अचानक से धन लाभ और पैतृक संपत्ति में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा मिलेगा और अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। इस दौरान आपको मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी और परिवार में सुख, शांति और सुकून की प्राप्ति होगी।
4 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और सारात्मक रहेगा। आपकी राशि के छठे भाव में मंगल-चंद्रमा की युति हो रही है जिससे आपको अपने शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। लंबे समय से चला आ रहा कर्जा अब समाप्त होगा। भाग्य का जबरदस्त साथ मिल सकता है। आपको नए तरह के संपर्क बन सकते हैं। करियर में कोई बड़ा मुकाम मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।