फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विष योग: शनि की चंद्रमा पर दृष्टि से बनेगा खतरनाक योग, कल इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Thu, 08 Oct 2026 03:58 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 08 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा और शनि के आमने-सामने होने पर विष योग का निर्माण माना जाता है। इस योग को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Chandra shani vish yog 9 october 2026 these zodiac signs should be careful
विष योग 9 अक्तूबर 2026 3 राशियां रहें सतर्क - फोटो : AI

9 अक्तूबर की सुबह चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस स्थिति में मीन राशि में मौजूद शनि की सातवीं दृष्टि चंद्रमा पर पड़ेगी, जबकि चंद्रमा की सातवीं दृष्टि भी शनि पर रहेगी। इस तरह दोनों ग्रह एक-दूसरे के सामने होंगे और समसप्तक की स्थिति बनेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा और शनि के आमने-सामने होने पर विष योग का निर्माण माना जाता है। यह योग कुंडली में तब भी बनता है, जब चंद्रमा और शनि एक ही भाव में स्थित हों। इस योग को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Trending Videos
Chandra shani vish yog 9 october 2026 these zodiac signs should be careful
मेष राशि - फोटो : amarujala

मेष राशि

  • मेष राशि वालों के लिए यह योग स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। 
  • मानसिक तनाव या अनावश्यक चिंता बढ़ने की आशंका है। ऐसे में विवादों से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। 
  • आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।
  • परिवार में खासकर मातृ पक्ष के लोगों से बातचीत करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। 
  • छोटी बात को तूल देने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। 
  • उपाय के रूप में नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Chandra shani vish yog 9 october 2026 these zodiac signs should be careful
तुला राशि - फोटो : amarujala

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों के लिए विष योग के दौरान अचानक खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है। 
  • इसलिए पहले से बजट तैयार करके चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। 
  • चंद्रमा आपके बारहवें भाव में और शनि छठे भाव में रहेंगे, जिसके कारण विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा। 
  • किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। 
  • अनावश्यक बहस में पड़ने से बचें और आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लें। 
  • उपाय के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra shani vish yog 9 october 2026 these zodiac signs should be careful
कुंभ राशि - फोटो : amarujala

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि वालों को इस योग के प्रभाव में पारिवारिक मामलों को लेकर सावधान रहना होगा। 
  • घर-परिवार में बातचीत के दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। 
  • कारोबारियों को पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और महत्वपूर्ण फैसले किसी भरोसेमंद की सलाह से लें।
  • सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखें। 
  • यदि नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो अक्तूबर के मध्य तक इंतजार करना बेहतर हो सकता है। 
  • उपाय के तौर पर भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।  

 

12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed