{"_id":"6ac79fda898a2ef6ba01e678","slug":"kal-ka-rashifal-9-october-ka-rashifal-know-lucky-zodiac-sign-2026-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियां: इन चार राशि वालों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, सुनने को मिल सकती है अच्छी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
9 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियां: इन चार राशि वालों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, सुनने को मिल सकती है अच्छी
Thu, 08 Oct 2026 07:44 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:44 PM IST
सार
शुक्रवार, 9 अक्तूबर को ग्रहों-नक्षत्रों की बदली हुई चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 09 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
विज्ञापन
भाग्यशाली राशियां
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार, 9 अक्तूबर का दिन सभी 12 राशियों में से कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। तरक्की और खुशियों के नए-नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर-कारोबार में मुनाफे के योग है। कल के दिन बहुत दिनों से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 9 अक्तूबर के दिन किन-किन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
Trending Videos
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छी खबरों को सुनने के लिए रहेगा। कई मामलों में आपको अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की और धन में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बना रहेगा। संतान की तरफ कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। घर-परिवार में किसी पुराने मुद्दों का हल होगा जिससे शांति मिलेगी। योग और व्यायाम के नजरिए से दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 9 अक्तूबर का दिन विशेष उपलब्धियों से भरा हुआ हो सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्रों में आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। परिवार संग अच्छा समय व्यातीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। लेन-देन में आपको सफलत प्राप्त होगी।

कुंभ राशि
शुक्रवार का दिन करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। करियर-कारोबार में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए कई तरह के अवसर मिल सकते हैं। जीवन में कल कई तरह के सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कल का दिन अच्छा बीतेगा।

मीन राशि
कल का दिन मीन राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सफलता प्राप्ति के कई तरह के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर मिले सकते हैं। जो लोग किसी तरह के प्रॉपर्टी के कारोबार में जुड़े हैं उनको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कल का दिन मजबूती का रहेगा। धन प्राप्ति के बेहतर अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में दिन बेहतर रहेगा।
बुध-मंगल की 90 डिग्री की स्थिति से बना केंद्र दृष्टि राजयोग, इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
साप्ताहिक राशिफल 2026: 5 से 11 अक्तूबर तक इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
लकी राशियां: शारदीय नवरात्रि में सूर्य की बदलेगी चाल, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

मेहनती राशियां: इन 5 राशियों के जातक होते हैं मेहनती और कर्मठ, लक्ष्य पाने के लिए नहीं मानते हार