फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को आज से अच्छी आमदनी मिलने के संकेत हैं, जानें अपना राशिफल

Mon, 14 Aug 2017 08:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 14 Aug 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 14th august
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: ऑफिस में चुनौती मिलेगी

daily rashifal 14th august
मेष राश‌ि

आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय आपको अपने ही जैसे लोगों से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने प्रयासों में उनकी मदद ले सकें। उनके सुझावों से आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। 

वृष राश‌ि: आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है

daily rashifal 14th august
वृष राश‌ि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। यह एक अच्छी खबर है लेकिन आप सुनिश्चत करें कि आप धनवर्षा ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। आप स्वयं को इस प्रकार तैयार करें कि अपनी पूंजी को व्यर्थ में निवेश ना करें।यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं तो आज के दिन कुछ रुकावटों का सामना करना होगा। हो सकता है कि आपकी आजीविका में कुछ परिवर्तन हो। आपको ठन्डे दिमाग से इस परिस्थिति का सामना करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज कोई दुर्घटना हो सकती है

daily rashifal 14th august
म‌िथुन राश‌ि

आज आपको अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे अगली बार जब आप नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी। हालांकि फिलहाल आप अपने काम से संतुष्ट हैं, लेकिन भविष्य में अचानक आपको नौकरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है। इस समय अपनी कमियों को पहचानने से भविष्य में आपको नौकरी ढूंढने में मदद मिलेगी। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। 

विज्ञापन

कर्क राशि: नौकरी मे प्रमोशन मिलने का योग है

daily rashifal 14th august
कर्क राशि

आज अपने करियर के संबंध में आपने जो अच्छा काम किया है उसके लिए आपको खुश होना चाहिए। ये पहचान बनाने के लिए आप बहुत समय से मेहनत कर रहे थे। आपके आस-पास के लोग अगर आपकी मेहनत को ना पहचान सकें तो भी आपको खुद ही अपनी प्रशंसा करनी चाहिए। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। आज आप अपनी घरेलू व रोमांटिक जीवन में समन्वय पाएंगे। अपने साथी से संतुष्ट होने के कारण आपके मन में शांति का विकास होगा। साथ रहने का यह अच्छा समय है, इसमें अधिक से अधिक यादगार लम्हे समेटने की कोशिश करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed