फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना: राशि अनुसार जानिए इस हफ्ते कब-कब रहना है जरा बचके...

Mon, 28 Dec 2020 10:15 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Dec 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 28 december to 03 january impact on your rashi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ हो सकता है, अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण होने का योग है। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन बेहतर परिणाम देगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। माह की 29 तारीख को रहें जरा बचके।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

 

weekly rashifal weekly horoscope 28 december to 03 january impact on your rashi
राशि
वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा, विशेष करके व्यापार करने वाले लोगों के लिए अति उत्तम रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के लिए। सप्ताह के मध्य यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के लिए वीजा का आवेदन अथवा विदेशी कंपनियों सर्विस के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। 30 तारीख को रहें जरा बचके।
 
weekly rashifal weekly horoscope 28 december to 03 january impact on your rashi
मिथुन

मिथुन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है। इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसमें भी कामयाब रहेंगे। साझा व्यापार करने से बचें। सप्ताह के मध्य रुका हुआ धन आएगा। किसी अप्रत्याशित शुभ समाचार से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 28 december to 03 january impact on your rashi
राशि

कर्क राशि-
सप्ताह के आरंभ में आय के साधन बढ़ेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। परीक्षा में पूर्ण सफल होने के लिए थोड़ा और प्रयास करें। सरकारी एवं विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करने का सुअवसर भी है। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो वहां भी सफल रहेंगे। 29 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 28 december to 03 january impact on your rashi
राशि
सिंह राशि-
सप्ताह के आरंभ में साहस पराक्रम की वृद्धि होगी लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहें तो सफल रहेंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो उसमें भी सफलता के योग। 2 जनवरी को रहें जरा बचके।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed