मेष राशि- सप्ताह का आरंभ सुखद एवं खुशनुमा माहौल में होगा। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी हेतु आवेदन करना भी सफल रहेगा। सप्ताहांत स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 31 तारीख अशुभ।
बुध का मिथुन राशि में प्रवेश और राहु के साथ युति, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ
वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति रहेगी किंतु, छोटे-छोटे विवादों को बढ़ने न दें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे, यहां तक कि मकान वाहन की तरह का सपना भी पूरा हो सकता है प्रयास करें। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग और दिया गया धन भी वापस मिलेगा। उच्चअधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 26 तारीख अशुभ।
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में ही मान सम्मान की वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र और रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अप एक बेहतर रहेगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। 31 तारीख को अशुभ।
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ कष्टकर यात्राएं करा सकता है सावधान रहें। किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा किंतु, सप्ताह के मध्य में ग्रह-गोचर की अनुकूलता के परिणामस्वरूप विषम हालात सामान्य होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें सप्ताहांत योजनाएं फलीभूत होंगी और संकल्प सिद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। 25 तारीख अशुभ।
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में आय के स्रोत बढ़ेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय बेहद अनुकूल है। कार्य-व्यापार में उन्नति एवं परिवार के बड़े सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रुओं से बचें तथा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 28 तारीख अशुभ।