फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध का मिथुन राशि में प्रवेश और राहु के साथ युति, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Sun, 24 May 2020 02:43 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 May 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
mercury transit in gemini effect of all zodiac signs
Mercury transit 2020

बुध 24 मई की मध्य रात्रि 11 बजकर 56 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर बुध 1 अगस्त की मध्यरात्रि बाद 03 बजकर 30 मिनट तक विराजमान रहेंगे, उसके बाद अपने पिता की राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि पर राहु पहले से ही विराजमान हैं अतः बुध के आ जाने से राहु के दोषों में कमी आएगी क्योंकि राहु और बुध जब एक साथ होते हैं तो राहु का दोष समाप्त हो जाता है अतः भारत में चल रही प्राकृतिक आपदाओं में भी कमी दिखाई देगी। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का प्रभाव युवाओं, विद्यार्थियों, प्रतियोगी छात्रों, व्यापारियों, बैंकिंग तथा बीमा के सेक्टर्स, व्यापार जगत और शिक्षण के क्षेत्र में सीधा प्रभाव पड़ता है।आपकी राशि पर राहु और बुध की युति का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mercury transit in gemini effect of all zodiac signs
राशि
मेष राशि- राशि से पराक्रमभाव में बुध का गोचर यशस्वी और प्रभावशाली बनाएगा। अपने साहस एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।परिवार के सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा।

शनिदेव की दृष्टि क्यों अनिष्टकारक मानी जाती हैं? क्या हैं इसके पीछे रहस्य
mercury transit in gemini effect of all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि- राशि से द्वितीय भाव में बुध का गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएगा, कहीं से रुका हुआ धन आएगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने कार्य को अंतिम रूप दें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। विदेशी कंपनी में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा किंतु, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पांच राशियों पर है शनि की कुदृष्टि, जानें कितने दिनों तक रहता है साढ़ेसाती का प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in gemini effect of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि- आपकी राशि पर स्वयं बुध का आना किसी वरदान से कम नहीं है, अब तक आपके कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। इस समय कोई भी नया कार्य व्यापार आरंभ करना चाह रहे हो तो परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन
mercury transit in gemini effect of all zodiac signs
राशि

कर्क राशि- राशि से द्वादश भाव में स्वग्रही बुध का जाना आपके लिए विदेश प्रवास के नए द्वार खोल देगा। विदेशी कंपनी में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का प्रयास करना सार्थक रहेगा।कष्ट यात्रा करनी पड़ सकती है किसी अपनी समाचार से मन अशांत रहेगा, आंख की बीमारी से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed