अप्रैल माह का यह आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा आपके प्रेमी जीवन के लिए, मिलेगा कोई साथी या अभी भी करना होगा इंतजार, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशिः प्रेम संबंधों को संभालने की कोशिश करें
भूतकाल के किए गए कुछ काम भी वजह से सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं होगी। जिसके कारण आप तनाव में रह सकते हैं। प्रेम संबंधों की डोर भी भटकती सी नजर आएगी, लेकिन यदि आपको अपनी गलती का अहसास होता है तब स्थिति को संभाला जा सकता है और आप बाकी का सप्ताह अपने पक्ष में कर सकते हैं। प्रेमी जीवन में बहार ला सकते हैं। कोई अजनबी आपके करीब आने का प्रयास कर सकता है, लेकिन आपको ऐसी परिस्थितियों के चंगुल से खुद को बचाना आना चाहिए। किसी जाल में फंसने से अच्छा सावधानी बरतना है। सप्ताह का आरंभ आपके लिए प्रतिकूल कहा जा सकता है।
वृष राशिः आपके व्यवहार से नाराज होगा साथी
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें और प्रेमी से दो मीठे बोल बोलने का समय भी नहीं मिल पाएगा। आपके रुखेपन से प्रेमी की नाराजगी साफ झलकती दिखाई दे सकती है। वैसे भी परिस्थितियां इतनी भी बुरी नहीं होगी जितना सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है और वह आपको एक ब्लाइंड डेट पर ले जा सकता है। इससे आप सप्ताह की सभी बुरी यादों को भुलाकर ताजगी का अनुभव करेगें।
मिथुन राशिः प्रेम संबंधों में दिखेंगे उतार चढ़ाव
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबंधों के नजरिए से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको कई तरह के उतार -चढ़ाव इस सप्ताह में देखने को मिल सकते हैं। आप दोनों की विचारधाराओं के टकराव से सप्ताह का आरंभ देखा जा सकता है। यदि दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे तो पूरा सप्ताह बर्बाद होने में देर नहीं लगेगी। यदि आपके प्रेम संबंध अभी रुके से लगते हैं तो आप उन्हें चालू करें, आप गुणों की खान हैं और आप जानते हैं कि प्रेमी जीवन को कैसे हैंडिल किया जाता है।
कर्क राशिः किसी भी भावनाओं के साथ ना खेलें
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप कामकाजी है या विद्यार्थी हैं। कुछ भी हैं लेकिन आप दोनों जगह पर तालमेल बनाकर चलें। यदि आपको लगता है कि प्रेम संबंधों में आप समय बर्बाद कर रहे हैं तब आपको अभी इसी क्षण इन्हें खत्म कर देना चाहिए, ताकि आपका प्रेमी भ्रम में ना जीता रहे। आप प्रेमी जीवन को एक तरफा कर दें और किसी की भावनाओं से ना खेलें। अपनी भावनाओं को सदा ऊपर रखना आपकी बहुत बड़ी कमी है। ऐसे में प्रेम संबंध ज्यादा समय तक चलने वाले नहीं होते हैं।