फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुद्धि और व्यापार के दाता बुध का गोचर, जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव

Sat, 26 Sep 2026 05:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

Budh Gochar 2026: बुध के तुला राशि में गोचर करने से तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर कैसा होगा असर। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Mercury Transit In Libra Know Effects On Libra Scorpio And Sagittarius Zodiac Signs
बुध गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
26 सितंबर का दिन ज्योतिषीय घटनाक्रम के अनुसार बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है। बुद्धि, व्यापार, संचार और तर्क-वितर्क के कारक ग्रह बुध अब तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र की राशि तुला में बुध के गोचर करने से साझेदारी, नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में असर देखने को मिल सकता है। पंचांग गणना के अनुसार, आज यानी 26 सितंबर को बुध दोपहर  12 बजकर 41 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। बुध का तुला राशि में गोचर करने का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के तुला राशि में गोचर करने से तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
Budh Gochar 2026 Mercury Transit In Libra Know Effects On Libra Scorpio And Sagittarius Zodiac Signs
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध का गोचर आपकी राशि के लग्न भाव में हुआ है जिससे आपके आत्मविश्वास, साहस और बोलने के कला में सकारात्मक रूप से प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आने वाले दिनों में कई तरह के लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार में हैं उनको कारोबार में नई तरह की डील या फिर साझेदारी हो सकती है। इस दौरान आने वाले दिनों में आपको प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। 
Budh Gochar 2026 Mercury Transit In Libra Know Effects On Libra Scorpio And Sagittarius Zodiac Signs
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आने वाले दिनों में करियर और आर्थिक नजरिए से शुभ और शानदार रहेगा। जिन लोगों का कोई कर्जा चल रहा है उनको इसमें राहत मिल सकती है। कला, साहित्य और लेखन से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष सफलता और प्रसिद्धि मिल सकती है। आर्थिक लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। लेन-देन में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Mercury Transit In Libra Know Effects On Libra Scorpio And Sagittarius Zodiac Signs
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
बुध का तुला राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए आपके ग्यारहवें भाव यानी लाभ और आय के भाव में होने से यह बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और सेहत अच्छी रहेगी और आने वाले समय में आपको अपने मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं करियर-कारोबार में आपको पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 

राहु के घर शुक्र की एंट्री: तुला-कुंभ सहित इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, 24 अक्तूबर तक दिन रहेंगे शानदार

साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

अपने ही नक्षत्र में शनि का गोचर: इन 3 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, फरवरी 2027 तक बिजनेस में होगा बंपर लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed