फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य गोचर 2026: 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में सूर्य का गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 26 Sep 2026 03:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Sep 2026 03:29 PM IST
सार

27 सितंबर को सूर्य हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan Know Four Lucky Zodiac Signs
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : Amar Ujala

सभी ग्रहों में सूर्यदेव को राजा माना गया है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। राशि परिवर्तन के अलावा सूर्य समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। 27 सितंबर को सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 11 अक्तूबर 2026 तक सूर्य इस नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य के हस्त नक्षत्र में गोचर करने से आने वाले कुछ दिनों में कुछ राशि वालों के जीवन में बेहद ही सुखद परिणाम देखने को मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Surya Nakshatra Parivartan Know Four Lucky Zodiac Signs
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
  • सूर्य के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने से नौकरीपेशा जातकों के लिए बहुत ही शुभ संकेत हैं।
  • कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।
  • जो लोग कारोबार में हैं उनको सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 
  • धन लाभ के अवसरों में वृद्धि और छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। 
Surya Nakshatra Parivartan Know Four Lucky Zodiac Signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का हस्त नक्षत्र में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 
  • कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है और लंबे समय से अटकी हुई योजनाओं में गति आ सकती है। 
  • इस दौरान आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बनेंगे। 
  • जो लोग व्यापार में हैं उनको कारोबार में बेहतर डील मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan Know Four Lucky Zodiac Signs
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
  • सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगा। जिससे आपकी आय में वृद्धि के योग हैं। 
  • इस नक्षत्र परिवर्तन से जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 
  • अधूरे कार्यो में अच्छी सफलता मिलेगी और जिससे लेन-देन में आपको कामयाबी मिलेगी। 
  • पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आएगी। मनचाही जगहों पर काम करने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan Know Four Lucky Zodiac Signs
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा।
  • सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाबी मिलेगी। 
  • लोग लोग बेरोजगार हैं उनको रोजगार मिलने के बेहतर अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष में बेहतर और अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। 
  • पारिवारिक जीवन में सुख-शांति देखने को मिलेगी। 

बृहस्पति नक्षत्र गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में गुरु का प्रवेश, इन 6 राशियों को होगा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed