महीने के इस पहले सप्ताह में कुछ राशि वालों को उनके सपनों का साथी मिल सकता हैं। देखिए आपके प्रेम संबंध के लिए यह हफ्ता कैसा है।
मेष राशि: मिला जुला रहेगा सप्ताह
प्रेम संबधों को लेकर सप्ताह मिला जुला रहेगा। सप्ताह के आरम्भ में आपके नए संबध बन सकते हैं और यदि संबंध बने हुए है तब उनके आगे बढने की संभावना बनेगी। विवाह की बातचीत चल रही है तब उसके आगे बढने की गुंजाईश बनेगी। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बन सकता है। गुप्त संबंध बनाए रखने वालों के लिए यह परीक्षा की घड़ी हो सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग फ़िर से आपके मन को उल्लास से भर सकता है। प्रेम संबंधों में जो भी दिक्कतें आई होगी वह सभी किसी मित्र की मध्यस्थता से दूर हो सकती है। आपको अपनी मनमर्जी चलाने की बजाय प्रेमी की सलाह पर भी विचार कर लेना चाहिए।
वृष राशि: प्रेम संबंध स्थापित करने में मित्र की करेंगे मदद
इस सप्ताह आप अपने किसी मित्र के प्रेम संबंध स्थापित करने में उसकी मदद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने पर सुकून की प्राप्ति होगी। यदि आपके प्रेम संबध भी अभी बनने हैं तब आपको खुद पता नहीं चलेगा कि कब कौन खुद को आपसे मिलवा दे। इस खास से आपकी यह मुलाकात मित्र की पार्टी में भी हो सकती है जिसे पहचानना आपका काम है। आप मदद तो कर देगें लेकिन मदद करने के चक्कर में आप पर आरोप -प्रत्यारोप भी लग सकते हैं, लेकिन आरोपों की परवाह न करते हुए आप अपने निर्णयों पर अडिग रहें और यही आपका एक सकारात्मक पहलू है।
मिथुन राशि: सप्ताह के अंत में मिलकर बनाए खास प्रोग्राम
आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही, साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है, लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड़ सा जाता है । आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। इसलिए अपने मूड को रोमांटिक बनाते हुए सप्ताह के अंत में कुछ खास करने का प्रोग्राम आप दोनों मिलकर बना सकते हैं, जिससे नजदीकियां बढ़ेगी ।
कर्क राशि: दोनों सेहत का रखें ध्यान
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें। किसी पार्टी या क्लब में भी भी देखकर भी ड्रिंक्स लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ठंडा गर्म देखकर ही कुछ पीएं। नहीं तो गला खराब हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावना के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा।