{"_id":"58df5c0c4f1c1b0f4063e0d9","slug":"monthly-rashiphal-april-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिथुन राशि वालो को इस माह मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें पूरे महीने का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
मिथुन राशि वालो को इस माह मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें पूरे महीने का राशिफल
Sat, 01 Apr 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अप्रैल के इस महीने में आपको मिलेगी सफलता या अभी करना होगा और इंतजार। पढ़े मासिक राशिफल।
मेष राशि: धैर्य से करें सभी काम
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
लंबे समय से चली आ रही आपकी समस्या इस माह में खत्म हो जाएगी और आपके सभी काम पूरे भी होंगे। महीना थोड़ा वयस्त रहेगा। आपका महीना भाग दौड़ से भरा रहेगा। इस माह आप किसी भी जल्दबाजी से बचें और जरूरत पड़ने पर किसी बुजुर्ग की सलाह लें। अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी में धैय व संयम बनाए रखें। जल्दबाजी के कारण आपकी जिंदगी में परेशानियां आ सकती है। माह के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ने की संभावना है। आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यो में आपका धन खर्च होगा। यही नहीं किसी कानूनी मामले में फंसने के कारण भी आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। प्रेम संबंध के मामले में इस महीने आपको थोड़ी निराशा मिल सकती है। हो सकता है आपको चोट भी पहुंचे। रिश्ते में दरार पड़ने की संभावना है। सेहत के लिहाज से यह महीना आपके विपरीत है। दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं। इसीलिए इस महीने वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें।
वृष राशि: माह का अंत रहेगा शुभ
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
महीने की शुरुआत में आप में एक अलग ही ऊर्जा दिखेगी। लेकिन इसके कारण जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। शेयर बाजार आदि से जुड़े निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। घर में कीमती सामान का ध्यान रखें। महीने के शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ेगे और आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। कोई भी चीज उधार ना खरीदें। चोट लगने व झगड़ा होने की संभावना है। मेहनत के बाद भी उम्मीद के अनुसार फल नहीं मिल पाएंगे। लेकिन माह मध्य में शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। बाद में आपको सफलता मिलेगी। सरकार या फिर सरकारी काम से जुड़े लोगो को लाभ मिलेगा। माह के अंत में थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय आपके पास धन तो आएगा ही, लेकिन उतनी ही तेजी से निकल भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: शुभ समाचार मिलने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
वित्तीय मामलों में प्रगति की संभावना है। नौकरी भी सही से चलेगी। फिर भी आपको काम के कई दरवाजे खुले हुए नजर आएंगे। जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपके पास बहुत सारी योजनाएं आएगी, जिस पर आपको काम करना है। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप पाएंगे कि इस माह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। छात्र इस महीने थोड़ा तनाव में रहेंगे। नए प्रोजेक्ट वर्ग और असाइनमेंट की वजह से उनका पूरा महीना व्यस्त रहेगा। माह में अंतिम में जीवनसाथी के करीब आएंगे और परिवार से साथ घूमने फिरने जा सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: कठिन रहेगा माह
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह महीना आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। अपना वाहन संभलकर चलाएं। जमीन, जायदाद, कैमिकल आदि व्यवसाय के बारे में सोच समझकर निर्णय लें। सरकारी कामकाजों से बचें। माह के शुरुआत में आपको सेहत से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। अनजाना डर परेशान करेगा। चिंता ना करें, क्योकि यह समस्या अधिक समय के लिए नहीं हैं। माह के अंत तक लाभ मिल सकता है। भाई बहन के बीच आपसी संबंध भी सुधरेंगे। फिर भी इन सबके बीच आपका मन बैचेन रहेगा। माह खत्म होते होते थोड़ी निराशा होगी और झगड़े भी हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।