इस हफ्ते सितारों की चाल का आपके रिश्ते और प्रेम संबंध पर कैसा असर रहेगा, क्या आपका अपने प्रेमी से विवाद होगा या प्रेमी से आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। कुछ राशियों में प्रेम के अच्छे योग बने हुए हैं, देखिए आपके लिए इस हफ्ते सितारे क्या कह रहे हैं।
मेष राशि: सप्ताह के आरंभ में आप प्रेमी के साथ घूमने भी जा सकते हैं
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा ही कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप प्रेमी के साथ घूमने भी जा सकते हैं। हां लेकिन एक बात का ध्यान यह रखें कि यदि कुछ खलबली सी आपके प्रेमी जीवन में चल रही है और आप दोनों ही उससे बचने का प्रयास करते आ रहे हैं तब आपको पहले उस हलचल को शांत करना चाहिए अन्यथा एक दिन अचानक से बम फूटता ही नजर आएगा। यह बम का गोला घूमने जाने पर फूटे, बेहतर है आप दोनों मिलकर कोई हल खोजें। यदि आप जानते हैं कि कुछ गलत होने जा रहा है तब उसको यहीं रोके और समस्या का समाधान निकालें।
वृष राशि: मन अशांत होगा और आपको सूनी राते भी काटनी पड़ सकती है
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है। इस सप्ताह में आपको कई तरह के खट्टे मीठे अनुभव अपने प्रेमी जीवन में हो सकते है लेकिन आपको परेशान नहीं होना चाहिए और ना ही अपने प्रेमी को लेकर किसी गलत निर्णय पर ही पहुंचना चाहिए। आप अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखें। आप प्रतिकूल परिस्थितियों में चुप्पी साधे रहेगें तो समय आसानी से निकल जाएगा। आप प्रेमी जीवन में घटने वाली छोटी-मोटी बातों को बहुत ज्यादा दिल से लगाकर ना बैठे। इससे आपका मन ही अशांत होगा और आपको सूनी राते भी काटनी पड़ सकती है। मामूली बातों पर से ध्यान हटाएं और साथ ही प्रेमी की हर बात पर टिप्पणी करना बंद करें।
मिथुन राशि: सप्ताह का आरंभ आपके लिए कुछ परेशानी से हो सकता है
सप्ताह का आरंभ आपके लिए कुछ परेशानी से हो सकता है। आपको मानसिक चिंताएं घेरे रह सकती है अथवा आप किसी एक बात को अपने मन में घर करने दे सकते हैं। इससे आपका मन बहुत पीड़ा में देखा जा सकता है। आपका प्रेमी आपकी इस पीड़ा को दूर करने का प्रयास कर सकता है यदि आप उसे मन की बात कहें। आप परेशान होकर अपना आत्मविश्वास कमजोर ना करें। प्रेमी जीवन पर भी आप इसका प्रभाव देख सकते हैं। अपने मन से इस अनजान भय को निकाल फेंके और बिना कारण किसी वहम में ना पड़े। मन को शांत रखने का प्रयास करेगें तो अवश्य हो ही जाएगा।
कर्क राशिः सप्ताह अनुकूल व रोमांटिक रहेगा
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल व रोमांटिक कहा जा सकता है। आप प्रेमी जीवन की गागर में गोते लगाते नजर आएंगे। आपका प्रेम अपनी चरम सीमा पर होगा और तीज के अवसर पर आपके प्रेम की पींगें भी बढ़ती नजर आएंगी। यदि आपका प्रेम अभी नया नया ही आरंभ हुआ है तब आपके पौ बारह होते दिखाई देगें। आप दोनों का सारा समय रोमांटिक बातों में ही बीतता नजर आएगा और आप हर समय रोमांस भरी बाते कर सकते हैं। एक-दूसरे को बेहतर जानने के लिए आप दोनों डेट पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। प्रेमी जीवन की यह नैया आपकी प्रेम सागर में गोते लगाती नजर आएगी। आप दोनों दो जिस्म होते हुए भी एक जान बनकर रहेगें।