जून के महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। इन चारों ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा। आपकी राशि के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा जानने के लिए देखिए जून महीने का राशिफल।
मेष राशिः कैरियर के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
महीने का पहला भाग आपके लिए कठिन रह सकता है। आप मानसिक तौर पर उलझनों में घिरे रहेंगे। बेकार ही भाग-दौर और खर्च हो सकते हैं। इस दौरान घर के बड़े बुजुर्ग और माता-पिता के सहयोग से आपका काम बनेगा और परेशानियों से निकलने में आसानी होगी। महीने के उत्तरार्द्ध में मंगल के वक्री होने के बाद राशि स्वामी मंगल की दृष्टि आपकी राशि पर होने से पारिवारिक जीवन में आपसी मतभेद बढ़ेगा। लेकिन नौकरी व्यवसाय में अपनी मेहनत और लगन से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। कैरियर के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वृष राशिः भाई-बंधुओं से लाभ एवं सहयोग मिलेगा
आपके लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। महीने के पूर्वार्द्ध भाग में राशि स्वामी शुक्र का सूर्य के साथ लग्न में होना आपके लिए लाभपद्र रहेगा। आपके कई बिगड़े हुए काम बनेंगे, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको लाभ दिला सकती है। मनोरंजन एवं भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लेकिन क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। महीने के उत्तरार्द्ध में भाई-बंधुओं से लाभ एवं सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिः काम का दबाव बढ़ सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस महीने आपकी राशि के स्वामी बुध महीने के दूसरे हफ्ते से तीसरे हफ्ते तक राशि से बारहवें घर में चलेंगे जिसका परिणाम है कि आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। काफी भाग-दौर और परिश्रम करना होगा। आपके खर्च भी बढ़े होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है जिससे कार्यक्षेत्र में आपको अधिक सक्रियता और सजगता से काम करना होगा।
कर्क राशिः आपके लिए यह महीना लाभपद्र रहने वाला है।
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपके लिए यह महीना लाभपद्र रहने वाला है। शुक्र के शुभ स्थिति के कारण नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा, मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद का माहौल रहेगा, जीवनसाथी एवं बच्चों से खुशी मिलेगी। कारोबार में नए लोगों से संबंध बनेंगे। लेकिन महीने के उत्तरार्द्ध में शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, खर्च और उलझनें बढ़ेंगी।