{"_id":"5fdee67c8ebc3e3dcf01d947","slug":"weekly-horoscope-weekly-rashifal-21-december-to-27-december-2020-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weekly Horoscope: 21 से 27 दिसंबर तक इन चार राशियों के लिए समय रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Weekly Horoscope: 21 से 27 दिसंबर तक इन चार राशियों के लिए समय रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल- 21 से 27 दिसंबर तक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष
मेष राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ में मन में कुछ दुविधा रहेगी। किसी अनुचित खबर से आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन कुछ उत्तरार्ध में उत्साह एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करें। नौकरीपेशा लोगों का अधिकांश समय आपाधापी में बीतेगा। थोक के व्यापारियों को कुछ एक उलझनें रहेंगी, लेकिन छोटे दुकानदारों का समय ठीक है। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ हंसी खुशी समय बीतेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। संपर्कों में विस्तार होगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
2 of 12
राशि
वृष
इस सप्ताह वृष राशि के जातकों की परिचित एवं संबंधियों से खींचतान हो सकती है। वाद-विवाद से बचना श्रेयस्कर होगा। सप्ताह की शुरुआत में मन अशांत रहेगा। व्यापारियों को अपनी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी अपरचित से संबंध बनाकर किसी कार्य की शुरुआत न करें। वैसे उपभोक्ता वस्तुओं के कारोबारियों का समय ठीक है। महिलाओं को अपनी सूझ-बूझ से काम लेना चाहिए। सप्ताह के अंत में छात्रों और युवाओं का समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में षडयंत्र रच रहे लोगों के प्रयास विफल होंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
3 of 12
मिथुन
मिथुन
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के सभी काम आगे-पीछे कुछ देरी से होंगे। नए परिचय एवं नए संबंधों के बनने का योग है। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात बड़े लाभ का कारण बनेगी। सप्ताह के मध्य में अकारण भागदौड़ होगी। व्यापारियों को उधार-वसूली में कुछ रूकावटें आएंगी। नौकरीपेशा लोगों का समय ठीक है। युवा, विद्यार्थी एवं महिलाओं का अधिकांश समय मनोरंजन और मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के भी योग बन रहे हैं। यात्रा में सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह आमोद-प्रमोद के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार के दिखावे एवं पंगेबाजी से बचें। खान-पान का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। किसी भी निर्णय को लेते समय दूसरे की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों का मन उलझन में रहेगा। सप्ताह के मध्य में सोने चांदी का व्यापार करने वालों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का कुल मिलाकर समय ठीक ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत में अपने मित्रों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। घर के बुजुर्ग सदस्य को बीमारी या चोट के कारण कष्ट संभव है। सत्ता संबंधी कार्यों में कोई अड़चन आ सकती है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक कार्यों में प्रगति होगी लेकिन व्यावसायिक कार्यों में धीमी गति रहेगी। थोक व्यापारियों एवं वायदा व्यापारियों का समय मध्यम है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के अंत में सुख सुविधाओं में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : सिंह राशिफल 2021
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।