फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (25 नवंबर से 01 दिसंबर): 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sat, 23 Nov 2024 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Nov 2024 01:26 PM IST
सार

Weekly Rashifal : इस सप्ताह में नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए जानिए चंद्र राशि के अनुसार साप्ताहिक राशिफल। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25 november to 01 december 2024 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। यदि बीते कुछ समय से किसी के साथ अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक जाने वाला है। इस संबंध में की गई यात्राएं शुभ और मनचाहा फल देने वाली साबित होंगी। निजी यात्रा में भी व्यवसाय से जुड़े अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान हड्डी से जुड़े रोग दोबारा उभर सकते हैं। मेष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आम सहमति से सुलझाना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर करने से बचें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस सप्ताह पिता से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। 

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
weekly horoscope saptahik rashifal 25 november to 01 december 2024 know predictions of all zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष 
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह हर कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। इस बात को आपको हर समय याद रखना होगा। इस सप्ताह आप किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और अहम फैसले बहुत सोच-समझकर लें। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कागज को बगैर ठीक से पढ़े-समझे हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार किसी योजना में निवेश करने से पहले उसकी नियम एवं शर्तें ठीक से जान-समझ लें अन्यथा बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्य मनमुताबिक समय पर न होने पर आपके भीतर क्रोध की अधिकता रह सकती है। इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक होगा। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना उचित रहेगा। इस दौरान आप पाएंगे कि कुछ लोग जहां आपसे किनारा कर लेंगे तो वहीं कुछ लोग आपकी मदद के लिए खुद हाथ बढ़ाएंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको स्वजनों से अधिक अपेक्षा करने से बचना चाहिए अन्यथा समय पर मदद न मिलने पर मन को पीड़ा पहुंच सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
weekly horoscope saptahik rashifal 25 november to 01 december 2024 know predictions of all zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आपको मिलने वाले लाभ और सफलता का प्रतिशत कम हो सकता है। इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षा बहुत ज्यादा बढ़ी हुई रहेगी। आपको महसूस होगा कि आपके पास कार्य तो बहुत है लेकिन समय कम पड़ रहा है। हालांकि करियर और कारोबार की आपाधापी के बीच आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है।

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आपको सीनियर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से भी खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की लोकप्रियता का ग्राफ थोड़ा नीचे आ सकता है। ऐसे में अपनी छवि को किसी भी सूरत में खराब न होने दें। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो भूलकर भी उसका प्रदर्शन न करें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं के अनुरूप ही व्यवहार करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25 november to 01 december 2024 know predictions of all zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राओं और मुलाकातों का फल सकारात्मक रहने वाला है।

इस सप्ताह आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़े फैसलों को जल्दबाजी में लेने से बचें। यदि इस दिशा में चीजें मन मुताबिक न हो रही हों तो इसे टालना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी अड़चन दूर होगी। जिससे आप राहत की सांस लेंगे। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

इस सप्ताह आप अपने रिश्तों को मधुर बनाने की दिशा में स्वयं पहल करते नजर आएंगे और आपको इसका सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को शमी अथवा बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25 november to 01 december 2024 know predictions of all zodiac signs
daily rashifal - फोटो : daily rashifal

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हैं। इस सप्ताह आप अपनी जीवन को खूब आनंद उठाते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी लंबे अरसे बाद किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात संभव है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या से जूझ रहे थे तो इस सप्ताह इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की मदद से उसका समाधान निकल आएगा। करियर और कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है।

सप्ताह की शुरुआत में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते है। सप्ताह के मध्य में आपकी सरकारी कामकाज को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। सिंह राशि के जातकों का इस सप्ताह मार्केट में दबदबा कायम रहेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने आस-पास के लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए नजर आएंगे। खास बात यह कि उन्हें न सिर्फ स्वजनों का बल्कि नये लोगों से भी सहयोग और समर्थन मिलेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed