फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (23 to 29 June):सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 23 Jun 2025 07:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 07:15 AM IST
सार

साप्ताहिक राशिफल  23 से 29 जून 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए  पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  23 to 29  June 2025 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Rashifal 23 to29 June: यह सप्ताह जून महीने का अंतिम सप्ताह है और इस अंतिम चरण में ग्रहों की गति कुछ विशेष संयोग रच रही है। सूर्य, चंद्रमा  शुक्र जैसे ग्रह मिठास व उलझनों का मिश्रण दे रहे हैं वहीं शनि अपनी धीमी लेकिन सशक्त दृष्टि से कर्मों की कसौटी पर परख रहा है। वही गुरु ग्रह भी राशियों अपर अपना विशेष प्रभाव डाल रहे हैं।

इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए नये आरंभ के संकेत हैं तो कुछ के लिए पुराने कर्मों का लेखा-जोखा सामने आ सकता है। ग्रहों के इन परिवर्तनशील संकेतों को समझकर ही उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आइए जानते हैं यह सप्ताह कौन-सी राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसे अपने धैर्य व विवेक की परीक्षा देनी होगी।

Good Luck Sign: अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ये तीन संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Navpancham Rajyog: 28 जून से इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है नवपंचम राजयोग

Grahan Dosh: राहु-चंद्रमा की युति से बना ग्रहण दोष, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

weekly horoscope saptahik rashifal  23 to 29  June 2025 know predictions of all zodiac signs
प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और मर्यादित रहें। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।

साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम की कहावत, हमेशा याद रखनी चाहिए। इस सप्ताह आपके गुडलक में कुछ कमी पेशी देखने को मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके काम कुछेक अड़चनों और अधिक भागदौड़ करने के बाद ही पूरे हो पाएंगे जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको मनचाहे काम को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह आपको आलस्य और हताशा से बचना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आज का काम कल पर टालने अथवा आधे-अधूरे मन से करने की भूल बिल्कुल न करें क्योंकि आप पर न सिर्फ विरोधियों की बल्कि आपके सीनियर की भी नजर बनी रहेगी। एक छोटी सी भूल के कारण आपके मान-सम्मान और करियर को नुकसान पहुंच सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार शॉर्टकट या फिर नियम विरुद्ध कार्य करने की गलती न करें। कागजी काम को सही समय पर सही तरीके से निपटाएं। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उससे सुलह करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और मर्यादित रहें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal  23 to 29  June 2025 know predictions of all zodiac signs
आर्थिक दृष्टि से कहा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि के जातकों को जून के इस सप्ताह में "सावधानी हटी दुर्घटना घटी" स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में धीमी प्रगति और अपेक्षाकृत कम लाभ होता नजर आएगा। आर्थिक दृष्टि से कहा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल उम्मीद से कुछ कम रह सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक लंबी दूरी की यात्रा संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़े पदों पर बैठे लोगों से मेलजोल बनाकर चलने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों ही मोर्चों पर जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आप जहां मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, तो वहीं कुछेक घरेलू मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से समय पर मदद अथवा समर्थन न मिल पाने पर मन दुखी रह सकता है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करना चाहिए और भावना में बहकर कोई गलत निर्णय लेने से बचना चाहिए। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  23 to 29  June 2025 know predictions of all zodiac signs
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके अधूरे और अटके कार्य पूरे होंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। सत्ता सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपना काम निकलवाने में अंततः कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सुखद एवं प्रगतिदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस सप्ताह आप अपनी कार्ययोजना में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। माता का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अभिन्न मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन 21 दूर्वा को लाल धागे से बांध कर गणपति को अर्पित करें तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  23 to 29  June 2025 know predictions of all zodiac signs
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर अपना नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपके विरोधी आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे में अपने कार्यक्षेत्र में खूब सावधान रहें। इस सप्ताह आपके जीवन में व्यावहारिक एवं करियर-कारोबार से जुड़े मामले एक दूसरे से होड़ करते हुए नजर आएंगे। इस स्थिति के बीच आप खुद को एक गेंद की तरह कभी इधर तो कभी उधर के पाले में जाता हुआ महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान ऑफिस की उलझनें, नई योजनाओं का क्रियान्वयन और परिवार की समस्याओं आदि को लेकर खुद को एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ देखेंगे। संकट के इस समय में आपका कोई करीबी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। हालांकि जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद भी आपके भीतर असंतुष्टि का भाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत तक आप खुद को किसी एकांत जगह पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आपको लोगों से विनम्रता से पेश आना होगा क्योंकि क्रोध में निकली कोई बात लंबे समय से चले आ रहे आत्मीय रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकती है।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग का जलाभिषेक, विधि-विधान से पूजन तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed