Love Horoscope 23 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में थोड़ी उठापटक लेकर आ सकता है। सुबह के समय छोटी-मोटी बातों को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दिन ढलते-ढलते स्थितियां सुधरेंगी। अगर आप खुलकर बात करेंगे और अपने गुस्से को काबू में रखेंगे, तो रिश्ते में मिठास लौट सकती है। शाम को साथी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन रोमांस और आपसी समझ से भरा रहेगा। साथी के साथ बिताया गया हर पल खास होगा। यदि आप अपने दिल की बात लंबे समय से छुपा रहे हैं, तो आज उसे कह देने का सही समय है। पुराने तनावों को भुलाकर एक नया आरंभ हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए भी प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज के दिन आप भावनात्मक रूप से थोड़ा असमंजस में रह सकते हैं। रिश्ते में पारदर्शिता की कमी हो सकती है, इसलिए ज़रूरी है कि आप हर बात खुलकर कहें। किसी बात को लेकर शक या गलतफहमी न पालें। दिन के अंत में साथी से खुला संवाद रिश्ते में संतुलन वापस ला सकता है। सिंगल हैं तो किसी पुराने मित्र से नया रिश्ता बन सकता है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): भावनात्मक रिश्तों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आप अपने पार्टनर के बहुत करीब महसूस करेंगे। जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं, उनके बीच एक नई समझ और गहराई विकसित हो सकती है। किसी रोमांटिक जगह पर जाने या साथ में कोई खास पल बिताने का प्लान बन सकता है। अगर आपने हाल ही में बहस की थी, तो आज वह पूरी तरह खत्म हो सकती है।