फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (22 To 28 April): सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mon, 22 Apr 2024 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Apr 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 april 2024 know predictions of all zodiac signs
Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह स्थायी संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ मिल सकता है। यदि आपका भूमि-भवन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। करियर-कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्तााह आपके लिए गुडलक लिए हुए है। सप्ताह के प्रारंभ में ही रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी समस्या का सामाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

पूरे सप्ताह आपको सीनियर और जूनियर से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं सफलता मिलने से आपको सुख और संतोष का अनुभव होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप नई नीति पर काम कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होग।

जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह तय हो सकता है, तो वहीं पहले से शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। पार्टनर के साथ रोमांस के लिए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको पेट से संबंधित कष्ट मिल सकता है। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें। 

उपाय- प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 april 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन में किसी भी प्रकार की गलतफहमी अथवा भय पालने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप भूलकर भी दूसरों के बहकावे में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। जो जातक विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी से बचने के लिए कागज संबंधी कार्य कंप्लीलेंट करके रखना उचित रहेगा। 

सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको खुद की सेहत पर भी खूब ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ बनी रहने कारण शारीरिक मानसिक थकान बनी रह सकती है।

इस सप्ताह आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन की आवक तो बनी रहेगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च अधिकता भी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। दांपत्य जीवन में कुछ बातों को लेकर आपका अहंकार आड़े आ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रह सकती है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाएं। 

उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 april 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के सामने करियर को ऊंचाई पर ले जाने के बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। यह सप्ताह कमीशन, कांट्रैक्ट पर काम करने और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लकी साबित होगा। आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। इस सप्ताह आप अपने करियर या कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा रिस्क ले सकते हैं। हालांकि आपके शुभचिंतक आपके द्वारा लिए गये हर निर्णय में आपके साथ खड़े रहेंगे। 

सप्ताह के मध्य में आपके सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से बड़े उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यह समय समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है। उन्हें उनके कार्यों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए है। इस दौरान आपको कारोबार में लाभ कमाने के साथ उसे आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिलेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर विनायक स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 april 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। बीते कुछ समय से आप जिस विषय को लेकर चिंतित थे, उसका इस सप्ताह आसानी से समाधान निकल जाएगा। चीजों के पटरी पर आते ही आपके मन से निराशा के बादल छटेंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र कोई बड़ा पद, पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से स्थानांतरण के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है।

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन बना रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। कारोबार में वृद्धि और धन लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप किसी नये कारोबार में भी हाथ आजमा सकते हैं। कुल मिलाकर आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त  होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों  के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें। 
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 april 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सिर पर बड़े खर्चों का बोझ बना रहेगा, जिसे उतारने के लिए आपको आर्थिक प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। धन के साथ आपकी सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रह सकती है, ऐसे में किसी भी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर करने की भूल न करें अन्यथा आपको इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सिंह राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है।

जो लोग व्यावसाय से जुड़े हैं उन्हें इस सप्ताह अपने कारोबार में धीमी गति से प्रगति और उम्मीद से कुछ कम लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और उत्तरार्ध तक एक बार फिर आपका कारोबार पटरी पर आ जाएगा। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्तापह के उत्तहरार्ध में रोजी-रोजगार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी।

इस सप्ताह आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास की जरूरत रहेगी। परिवार में सुख शांति के लिए आपको छोटी मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और अपने रिश्ते के बीच अहंकार को न आड़े आने दें।

उपाय- प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed