मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपनी उर्जा, कार्यक्षमता का पूरी तरह से सदुपयोग कर पाएंगे। नतीजतन आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। इस सप्ताह छात्रों का मन अध्ययन और लेखन आदि के प्रति बढ़ेगा। लेखक, शोध कार्य करने वालों तथा मीडियाकर्मियों के लिए समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धर्म-अध्यात्म के प्रति भी लगेगा। इस दौरान अचानक से किसी धर्म स्थान की यात्रा भी संभव है। किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। रोजी-रोजगार में अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और सफल साबित होंगीं। खर्च में कमी और संचित धन में वृद्धि होगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कार्यक्षेत्र में किसी विशेष उपलब्धि या कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाएं तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनमुताबिक तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने इष्टमित्रों और परिजनों आदि का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। करियर-कारोबार के क्षेत्र में आपको इस सप्ताह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको मनचाहा लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके विचारों में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने सीनियर और सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अपने काम को बेहतर तरीके से करने में कामयाब होंगे। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। बाजार में फंसा हुआ धन अचानक से निकल सकता है। इस दौरान स्थायी संपत्ति भौतिक सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों के क्रय-विक्रय की योजना भी बन सकती है। सट्टा-लॉटरी से दूर रहें और अपने कर्म और बुद्धि के बल पर धन की प्राप्ति का प्रयास करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। परिवार में एकता और प्रेम बना रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी वाला रह सकता है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्य को बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की जरूरत रहेगी। इस दौरान अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। साथ ही साथ अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचें अन्यथा आपको लाभ की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज महिलाओं को सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। घर-परिवार से जुड़ी निजी समस्याओं का असर आपके कामकाज में भी देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह किसी साथी संगी अथवा परिजन पर भरोसा करने की बजाय स्वयं के बल पर कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। ऐसा करने पर आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें कंट्रोल में आती हुई नजर आएंगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी कार्य को खूब समझदारी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको अभिमान और अपमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र किसी से बेवजह उलझने से बचें और अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलें। इस सप्ताह आपको उन लोगों से विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है जो आपसे ईष्या रखते हैं और आपका काम हर समय बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रचते रहते हैं। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस दैरान आपको संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को हल करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। निजी मामलों को सुलझाते समय क्रोध करने से बचें अन्यथा स्वजनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन थोड़ा दुखी रहेगा। प्रेम संबंध में भी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लव लाइफ में आने वाली समस्याएं आपके निजी जीवन में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। ऐसे में कोई भी कदम भावना में बहकर न उठाएं और अपने शुभचिंतकों की सलाह का सम्मान करते हुए उस पर अमल करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें तथा रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार की दिशा में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में यदि आप चाहें तो अपनी कड़ी मेहनत और प्रयास से मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपने कार्य को बगैर किसी आलस्य के समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें तो आपको मान-सम्मान के साथ धन एवं पद में बढ़ोत्तरी का लाभ भी प्राप्त होगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाई-बहनों और सगे-संबंधियों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। यदि गलतफहमी के कारण किसी के साथ रिश्तों में खटास-मिठास आ गई थी तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से दूर हो जाएगी। इस सप्ताह आपकी अचानक से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एंव लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने करियर-कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो वह विवाह में तब्दील हो सकता है। परिजन आपके विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता गहरा हो सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।