फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या राशि में सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को व्यापार में बड़ी डील से लाभ

Fri, 18 Sep 2026 02:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Sep 2026 02:35 PM IST
सार

ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस राजयोग के बनने पर कई राशियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। 

विज्ञापन
budhaditya rajyog surya budh yuti 2026 these zodiac sign will be lucky
बुधादित्य राजयोग 2026 - फोटो : amar ujala
ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पर पहले से बुधदेव विराजमान हैं। इस तरह के कन्या राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। 17 सितंबर से लेकर 26 सितंबर 2026 तक कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग का संयोग बना है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा, आत्मा, पिता, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता आदि कारक ग्रह माना जाता है, वहीं बुध को बुद्धि ,वाणी, संचार, व्यापार और तर्क-वितर्क आदि के कारक होते हैं। ऐसे में बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। 
budhaditya rajyog surya budh yuti 2026 these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर बुधादित्य राजयोग का असर
  • ज्योतिष में बुध-सूर्य युति को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसे में मेष राशि वालों के लिए बुध-सूर्य की युति लाभकारी रहेगा।
  • बुधादित्य राजयोग मेष राशि वालों के छठे भाव में बना है जिससे नौकरी-बिजनेस में अच्छा फल मिल सकता है।
  • आय में अचानक से बढ़ोत्तरी के योग हैं और कई क्षेत्रों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। 
  • कामकाज के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने का मौका मिलेगा। 
budhaditya rajyog surya budh yuti 2026 these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
  • कर्क राशि वालों के लिए आने वाले समय में बुधादित्य राजयोग का अच्छा प्रभाव रहेगा।
  • आपकी कुंडली के तीसरे भाव में सूर्य-बुध की युति हो रही है। जिससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • अचानक से बिगड़े काम बनेंगे और धन में वृद्धि के योग। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफे का योग।
  • नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर और प्रमोशन के योग बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budhaditya rajyog surya budh yuti 2026 these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
  • तुला राशि वालों के लिए बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा।
  • इस दौरान कार्यक्षेत्र और समाज में पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 
  • व्यापार में लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि और कोई बड़ी डील हो सकती है। 
  • उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाकर सपना पूरा हो सकता है। 
  • अध्यात्म की तरफ आपका झुकाव रहेगा और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

लकी राशियां: 30 सितंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, नौकरी-शादी और घर-गाड़ी के बनेंगे योग

विज्ञापन
budhaditya rajyog surya budh yuti 2026 these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
  • बुध-सूर्य युति से बुधादित्य राजयोग बहुत ही अनुकूल रहेगा।
  • इस दौरान पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। 
  • अधूरे काम पूरे होंगे और लंबे समय से काम चली आ रही रुकावटें दूर होंगी। 
  • व्यापार में लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा।

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed