मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने के लिए संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतें और क्रोध करने से बचें। इस सप्ताह आपको लोगों से कोई वादा करते समय या फिर अपनी प्रतिक्रिया देते समय खूब सावधानी रखनी होगी अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। साथ ही साथ आपको अपने खान-पान और सेहत का भी खूब ख्याल रखना होगा अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों केा सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में उनसे खूब सावधान रहें। हालांकि कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी अपने व्यवसाय में अच्छी पकड़ बनी रहेगी और आप मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कभी अपने जीवन की गाड़ी पटरी पर सरपट दौड़ती तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अपने उच्च अधिकारियों एवं सहयोगियों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपके सामने अचानक से कुछ बड़े खर्चें आ सकते हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का सबब बनेगी।
स्वजनों का समय पर सहयोग और समर्थन न मिल पाने पर मन व्यथित रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्टमित्रों के सहयोग से कुछ अटके काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आप अपने घर-परिवार के लिए अधिक से अधिक समय निकालने की कोशिश करेंगे। आपको अपने लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में अचानक से किसी तीर्थ या फिर पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको न सिर्फ घर-परिवार के लिए बल्कि करियर-कारोबार के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नतीजतन आपके भीतर ऊर्जा की कमी या फिर कहें थकावट बनी रह सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमियां भी हो सकती हैं। हालांकि किसी वरिष्ठ की मदद से जल्द ही वह दूर भी हो जाएंगी।
करियर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। इस दौरान मनचाहे काम समय पर पूरे होने पर आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य में अपेक्षित प्रगति होने से सन्तोष का अनुभव होगा। धन लाभ की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कारोबार में न सिर्फ लाभ होगा बल्कि उसमें वृद्धि भी होगी। यह समय स्थायी संपत्ति के लाभ का भी है। इस दौरान आपके द्वारा भूमि-भवन के क्रय-विक्रय किए जाने का प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप उसके साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़कार गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करीबी लोगों के साथ तालमेल बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करते हुए नजर आएंगे। बीते समय में यदि आपकी स्वजनों के साथ किसी गलतफहमी के चलते रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी, वह संवाद के जरिए दूर हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। पदोन्नति एवं मनचाही जगह पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है।
इस पूरे सप्ताह आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ देखने को मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा या कारोबार के लिए प्रयासरत थे उन्हें इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अतिरिक्त आय से सम्बन्धित योजनाओं पर काम कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप बीते कुछ समय से कुछ समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल आएगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस सप्ताह आपके पक्ष में उसका फैसला आ सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलने के कारण आपके भीतर सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी और आप काफी सक्रियता के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे।
यह सप्ताह अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। छात्र वर्ग को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का मन धर्म-अध्यात्म में खूब लगेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में तीर्थ दर्शन का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सुख उत्तम बना रहेगा। भाई-बहनों से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल प्रदान करें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।