फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2024: सूर्यदेव की विशेष कृपा से इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी में मिलेगी सफलता

Mon, 13 May 2024 06:23 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 May 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Sun Transit 2024 on 14 May Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
सूर्य का वृषभ राशि में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 14 मई को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 जून की मध्य रात्रि पश्चात 12 बजकर 27 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय  विश्लेषण करते हैं।



 
Sun Transit 2024 on 14 May Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि  
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य के उग्र प्रभाव स्वरूप आपको स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख और हड्डियों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार संबंधी मामलों में उन्नति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
Sun Transit 2024 on 14 May Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित किन्तु सुखद परिणाम का सामना करवाएंगे। यद्यपि कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा किंतु केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। चुनाव संबंधी निर्णय भी सकारात्मक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit 2024 on 14 May Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विवादों से दूर रहना समझदारी रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। पड़ोसियों से संबंध बिगड़ने न दें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sun Transit 2024 on 14 May Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे ही शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो निर्णय लेने में जल्दबाजी में न करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed