मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां आपके काम तेजी से बनते हुए नजर आएंगे तो वहीं उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी दिक्कतों आपके लिए परेशानी का सबब बनेगी। इस सप्ताह आपको कई बार ऐसा लगेगा मानों चीजें पीछे को छूट रही हैं। आपके अपने भी आपको तमाम चीजों के लिए उलाहने देते हुए नजर आएंगे। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने विरोधियों की बातों को नजरंदाज करते हुए अपने काम पर फोकस करना उचित रहेगा। चूंकि सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कार्यों में सफलता मिलने की ज्यादा संभावना है, इसलिए इस दौरान अपने सोचे हुए कार्यों को पूरे मनोयोग से समय पर करने का प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विरोधी समझौते की पेशकश कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान आपको मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा।
सप्तााह के उत्तरार्ध में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान मार्केट में फंसे धन को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशावर्ग पर इस दौरान कामकाज का बोझ अचानक से बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिल पाने के कारण इस दौरान मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। मेष राशि के जातक इस सप्ताह स्वजनों के साथ मेलजोल बढ़ाते हुए नजर आएंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। सिंगल लोगों को विपरीत लिंग की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग अचानक से पिकनिक-पार्टी अथवा किसी तीर्थाटन का प्रोग्राम बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल दें और पूजा में 'ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको धन, ऐश्वर्य और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है अथवा किसी महत्वपूर्ण कार्य जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की बहुप्रतीक्षित तबादले की कामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आप बहुत समझदारी के साथ वित्तीय फैसले लेते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ जुड़ाव होगा। जिनके जरिए भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ रोमांस करने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है।
उपाय: प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा और 'ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:' मंत्र का जप करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी पूरा इस्तेमाल करना होगा अन्यथा बाद में उन्हें अपने फैसले पर पछतावा करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा फैसला न लें। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके सामने आपकी तारीफ और पीठ पीछे आपका नुकसान करने की फिराक में लगे रहते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह वित्तीय फैसले खूब सोच-विचार करने के बाद लें। यदि आप अपने कारोबार में बदलाव अथवा विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
करियर-कारोबार की दृष्टि से आपके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध का समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए काम तेजी से निबटते हुए नजर आएंगे, लेकिन इस दौरान भी आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। लोग आपकी जोड़ी की प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी आपके हर फैसले पर आपके साथ खड़ा नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा चढ़कार विधि-विधान से पूजा एवं ‘ॐ गं गणपतये नम:’ का एक माला जप जरूर करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। यदि आप बीते लंबे समय से किसी कार्य विशेष को पूरा करने लिए प्रयासरत थे तो आपको उसमें इस सप्ताह मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आप आपको अपने इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। जिसके कारण कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यह सप्ताह तकनीक से जुड़े कार्य करने वालों के लिए विशेष सफलता लिए रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे आपकी यह कामना इस महीने पूरी हो सकती है। कारोबार में धन लाभ बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय इष्ट-मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए हैं। भाई-बहनों के प्रति स्नेह और लगाव बढ़ेगा। घर के प्रिय सदस्यों के समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत की दृष्टि से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। स्वयं की सेहत के साथ माता की सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राक्ष की माल से ‘ॐ नम: शिवाय’मंत्र का जाप करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह का पूर्वार्ध मनोकूल परिणाम देने वाला तो वहीं उत्तरार्ध कार्यों में कुछेक अड़चनों लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहने वाली है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद को दूर करने में आप काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी कामकाज में आ रही समस्याएं दूर होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में कुछेक चुनौती भरे कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। इस दौरान कड़ी मेहनत के बाद ही आपको लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी। हालांकि सुखद पहलू यह है कि इस चुनौती भरे समय में आपको अपने इष्ट-मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ और समर्थन हासिल रहेगा और आप अपने बेहतर प्रयास और समर्पण से अंतत: अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।
व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस सप्ताह बाजार में आपकी साख बढ़ेगी और आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। नये मित्र बनेंगे और पुराने दोस्तों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ काफी शानदार रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता काफी मजबूत होगा। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए उस पर विवाह मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।