मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार आदि में उन्नति करने के लिए अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। यदि बीते कुछ समय से आपका मन किसी कार्य विशेष को पूर्ण करने को लेकर चिंतित था तो इस सप्ताह उसे पूरा करने में आप येन-केन-प्रकारेण सफलता प्राप्त कर लेंगे।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको मानसिक चिंता एवं आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। यह समय व्यवसाय करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के मध्य में आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा आपकी सफलता एवं लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है। इस दौरान अपनी सेहत और खानपान का भी विशेष ख्याल रखें।
यदि आप नौकरीपेशा आदमी हैं तो इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों को परास्त करने में अंतत: कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
2 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले और भी ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा लेकिन इसके लिए इस राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचना होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं और अपने समय और उर्जा का सदुपयोग करते हैं तो आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता और लाभ मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
सप्ताह के मध्य में अचानक से इष्टमित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक अथवा पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर से पहले की तरह से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल साबित होंगे। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर भावनात्मक दबाव बनाने से बचें। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी की उपासना तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।
3 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से ढेर सारी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे निभाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवादों का समाधान खोजने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद ही बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों का निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
सप्ताह के पूर्वार्ध में मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा मंदी भरा रह सकता है, लेकिन उत्तरार्ध तक कारोबार पटरी पर आ जाएगा। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। मिथुन राशि के जातकों को प्रेम संबंध में संदेहास्पद स्थितियों से बचते हुए एकदूसरे पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। जीवन से जुड़ी चुनौतियों का सामना करते समय जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष को पूरा करने के लिए आपको काफी परिश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है। इस दौरान शुभचिंतकों और आत्मीयजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपने विरोधियों से विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से मान-प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचाने का खतरा भी बना रह सकता है। कर्क राशि के जातकों को विपरीत लिंगी व्यक्तियों से लूज टॉक करने से बचना चाहिए।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। आर्थिक संकट से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और उतावलेपन में किसी मर्यादा का उल्लंघन न करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाएं।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
5 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के सोचे हुए कार्य इस सप्ताह पूरे तो होंगे लेकिन थोड़ा विलंब और दिक्कतों के साथ, क्योंकि उसमें कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको किसी भी विषम परिस्थिति में अपना धैर्य और विवेक खोने से बचना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बात करें तो इस सप्ताह धनागम के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपको आपके सामने आर्थिक संतुलन को बनाए रखने की थोड़ी सी चुनौती रहेगी।
नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर आपके काम में नीम-नेख निकालते रहते हैं। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली दिक्कतों को न बढ़ने दें और समय पर उसका समाधान निकालने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक से निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी की चपेट में आने का भय बना रहेगा। यदि आपके प्रेम संबंध में किसी प्रकार की कोई गलतफहमी हो गई थी तो इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से वो दूर हो जाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की किसी विशेष सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परीक्षा—प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।