Saptahik Rashifal: जुलाई का नया सप्ताह 12 राशियों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव और नए अवसर लेकर आने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव करियर, कारोबार, धन, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों को लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे, वहीं कुछ जातकों को चुनौतियों का सामना करते हुए धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप पूरे सप्ताह की बेहतर योजना बनाना चाहते हैं, तो अपनी राशि का साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
Saptahik Rashifal: नए सप्ताह में इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी सफलता
Saptahik Rashifal: जुलाई के नए सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। किसी के लिए सफलता के योग बनेंगे तो कुछ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस हफ्ते मेष राशि के जातकों को सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए ज्यादा भागदौड़ और संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करते हुए अपने कार्य को स्वयं निबटाने का प्रयास करना होगा। इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपने काम की शैली में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों को तूल न दें और अपने टारगेट पर फोकस करें। इस पूरे हफ्ते आपको उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके काम को बिगाड़ने की जुगत लगाते रहते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी बीमारी से बचना होगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें। यदि आप अपने करियर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय चुनें। प्रेम प्रसंग में सावधानी से आगे बढ़ें और बेवजह उसका प्रदर्शन करने से बचें। जीवनसाथी कठिन समय में आपका संबल बनेगा। छात्र वर्ग को मनचाहे परिणाम के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
उपायः प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ और ध्यान-योग करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाही प्रगति सहायक साबित होंगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाओं को जमीन पर उतारते हुए नजर आंएगे। हालांकि किसी बड़ी डील को साइन करते समय या फिर धन का लेन-देन करते समय आपको खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी बड़े निर्णय को लेते हुए आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए अधिक प्रयासरत रहने से ही कार्य सिद्धि की संभावना रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले यदि बाहर आपसी बातचीत के जरिए सुलझ सकें तो ऐसा करना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बहुत सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। लोगों से विनम्रता से पेश आएं और अपनी बात को स्पष्ट कहें। जिन चीजों को स्वीकार न कर सकें या फिर कहें यदि किसी की ख्वाहिश न पूरे कर पाएं तो उससे हाथ जोड़ लेना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से कुछ उतार-चढाव युक्त रहेगा। इस दौरान धन के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। घर-परिवार हो या फिर करियर-कारोबार लोगों को मिलाजुलाकर काम करना उचित और लाभप्रद साबित होगा। मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने धैर्य को किसी भी सूरत में कम नहीं होने देना चाहिए। आपको समझना होगा कि चीजें एक जैसी लंबे समय तक नहीं रहेंगी। सप्ताह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभहोगा और संचित धन में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। मिथुन राशि के जातकों का इस सप्ताह अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा दुर्वा चढाकर कर चालीसा का पाठ करें।
कर्क
राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा कार्यों में सफलता और कारोबार में लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। विद्यार्थियों का इस सप्ताह पढाई-लिखाई में खूब मन रमेगा और उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कहने का तात्पर्य यह है कि कर्क राशि के जातकों के लिए अध्ययन-अध्यापन की दृष्टि से सप्ताह शुभ है। भूमि, मकान, वाहन आदि के क्रय विक्रय के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि किसी ने आपको लेकर अपने मन में किसी तरह की गलत इमेज बना रखी है तो उसकी यह गलतफहमी दूर होगी और आपके उसके साथ संबंध मजबूत होने लगेंगे। सन्तान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह हफ्ता आपके लिए अच्छा कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी पारिवारिक मसले पर विचार-विमर्श करेंगे। पूरे सप्ताह आपको सहोदर भाई बहनों की ओर से यथा संभव सुख, सहयोग प्राप्त होता रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपायः प्रतिदिन शिवालय में जाकर शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।