फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 24 जुलाई से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, करियर में दिखेगा बड़ा उछाल

Fri, 10 Jul 2026 10:39 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 10 Jul 2026 10:39 AM IST
सार

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है जितना कि राशि परिवर्तन। इसके असर से कुछ राशियों को अच्छा लाभ और अटके कार्यों को पूरा करने के अवसर प्राप्त होने लगते हैं। 

विज्ञापन
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 24 july positive impact on zodiac sign
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 24 जुलाई 2026 को मंगल देव अपने ही नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश करने जा रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी स्वयं मंगल ग्रह है, इसलिए इस गोचर का प्रभाव सामान्य से अधिक शक्तिशाली माना जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसके शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है और चूंकि मंगल साहस, ऊर्जा के कारक है, इसलिए इसके शुभ प्रभाव से जातकों को बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन जातकों को करियर में बेहतर रिजल्ट, धन लाभ, रुके हुए कार्यों में गति और नई उपलब्धियां मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 24 july positive impact on zodiac sign
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर उत्साह और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे। नौकरी और व्यापार में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं और ये यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। कला को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव यह समय लेकर आएगा।
Vastu Tips: किचन और बाथरूम पास-पास होने से बढ़ता है वास्तु दोष, जानिए दूर करने के कारगर उपाय
क्या होता है जब मंगल कुंडली में होते हैं शुभ, जानिए सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव

Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 24 july positive impact on zodiac sign
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन काफी लाभकारी माना जा रहा है। वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होने वाली है। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
Surya Gochar 2026: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और होगा अचानक धन लाभ
Kitchen Vastu Tips: रसोई घर में भूलकर भी न करें ये 5 वास्तु गलतियां, वास्तु में मानी जाती है अशुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 on 24 july positive impact on zodiac sign
Mangal Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय लाभ और प्रगति लेकर आ सकता है। व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी और आपके अटके कामों को गति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और भविष्य की योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।

Guru Asta 2026: गुरु अस्त के दौरान इन कार्यों से करें परहेज, 30 दिनों तक इन 3 राशियों की रहेगी बल्ले-बल्ले

Vastu Tips: नमक और लौंग से दूर करें आर्थिक तंगी, घर में बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed